खड़गे की आह भाजपा को ले डूबेगी : धीरेंद्र प्रताप

Mukhyadhara
Screenshot 20260909 232808 Chrome
  • खड़गे की आह भाजपा को ले डूबेगी : धीरेंद्र प्रताप

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है की हल्द्वानी छुआछूत कांड को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के मन में फैली पीड़ा और उससे निकली आह भाजपा सरकार को ले डूबेगी।

हल्द्वानी की एक वकील की अपील पर इस छुआछूत कांड के नाम पर हुई एफआईआर दर्ज होने को एक साधारण घटना बताते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस यदि सत्याग्रह ना करती तो इस तरह की एफआईआर दर्ज होने का कोई सवाल नहीं था।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा जिस तरह से वयोवृद्ध कांग्रेस अध्यक्ष का सार्वजनिक अपमान किया गया और प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इतनी बड़ी घटना के बाद मूकदर्शक बने रहे, यह भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा यदि कहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री होते तो निश्चय ही उसी दिन एफ आई आर स्वत: दर्ज हो गई होती और दोषी पिछले कई दिनों से जेल की हवा खा रहे होते।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा इस सारे मामले में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का रवैया बहुत ही शर्मनाक रहा है जिसके लिए प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए ।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा यह मामला अभी खत्म नहीं हुआ है और जनता की अदालत में है और जिस तरह से देश में इसकी प्रतिक्रिया हुई है, प्रदेश में प्रतिक्रिया हुई है ।

कोई शक नहीं 2027 के उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में यह घटना भारतीय जनता पार्टी के कफन में कील डालने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड का ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य बनना शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि

साक्षरता व्यक्ति के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करती हैः डाॅ. धन सिंह रावत दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह में बोले डाॅ. रावत उत्तराखंड का ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य बनना शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धिदिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा साक्षरता केवल […]
IMG 20260908 WA00351

यह भी पढ़े