Big breaking: हरक सिंह को भाजपा ने दिया करारा झटका। 6 साल के लिए किया बर्खास्त - Mukhyadhara

Big breaking: हरक सिंह को भाजपा ने दिया करारा झटका। 6 साल के लिए किया बर्खास्त

admin
images 70

देहरादून/मुख्यधारा

इस वक्त उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हरक सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी ने 6 वर्षों के लिए बर्खास्त कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया है। इस प्रकार काफी समय से अपने उग्र तेवर दिखा रहे हरक सिंह रावत को भाजपा ने करारा झटका दिया है।

हरक सिंह को कांग्रेस नेताओं से मिलने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते बर्खास्त किया गया है। उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।

बताते चलें कि हरक सिंह पिछले काफी समय से लगातार अपने तेवर दिखा रहे थे, जिससे भारतीय जनता पार्टी असहज महसूस कर रही थी। पिछले दिनों भी वे कैबिनेट बैठक को छोड़कर अचानक चले गए थे, जिसके बाद उनकी मान मनोव्वल करने के बाद वह पुनः मान गए थे।

गत दिवस देहरादून में आयोजित बैठक में भी वह गायब रहे थे। जिसके बाद से पार्टी संगठन में उनको लेकर रणनीति बन रही थी। इसी कड़ी में आज उन्हें पार्टी ने बर्खास्त कर दिया है।

बताते चलें कि हरक सिंह रावत लैंसडाउन विधानसभा सीट से अपनी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को टिकट दिलाने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा वे कोटद्वार से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे। हालांकि उन्होंने यमकेश्वर, लैंसडाउन, डोईवाला व केदारनाथ सीट पर चुनाव लड़ने की बात कही थी।

यह भी पढें: Breaking: प्रदेश में 22 जनवरी तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं

यह भी पढें: बड़ी खबर: 22 जनवरी तक चुनावी रैलियों व रोड शो पर प्रतिबंध

 

यह भी पढें: विधानसभा चुनाव: पौड़ी के पांच सीएम व यमकेश्वर के चार भाजपा विधायक भी नहीं बना पाए सिंगटाली पुल। भुगतना पड़ेगा खामियाजा!

 

यह भी पढें: सियासत : हरक सिंह का हौव्वा!

 

यह भी पढें: सियासत: किशोर को ‘किशोर’ ठहराने के फेर में कहीं टिहरी में उपाध्याय के साथ न खिल जाए ‘कमल’! 

 

यह भी पढें: …तो भाजपा के एक दर्जन विधायकों के कटेंगे टिकट! रिपोर्ट कार्ड में फिसड्डी विधायकों के मन में धुकधुकी

Next Post

...तो राजनैतिक भंवर में फंसी हरक सिंह की आगे की राजनैतिक राह! इस 'ब्रह्मास्त्र' से ऊंचा उठ सकता है कद!

मामचन्द शाह  उत्तराखंड के इतिहास में अब तक हरक सिंह रावत ने राजनीति के जिस छोर (भाजपा, कांग्रेस या अन्य दल) पर भी कदम रखा, वहां फसल पककर हरक सिंह के मुताबिक ही तैयार हुई। परिणामों को देख हरक सिंह […]
harak singh

यह भी पढ़े