...तो भाजपा के एक दर्जन विधायकों के कटेंगे टिकट! रिपोर्ट कार्ड में फिसड्डी विधायकों के मन में धुकधुकी - Mukhyadhara

…तो भाजपा के एक दर्जन विधायकों के कटेंगे टिकट! रिपोर्ट कार्ड में फिसड्डी विधायकों के मन में धुकधुकी

admin
images 57

देहरादून/मुख्यधारा

विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी अबकी बार साठ बार के फार्मूले के साथ चुनाव मैदान में उतरी है तो पार्टी इस बार केवल जिताऊ उम्मीदवारों पर ही दांव लगाने जा रही है।

पार्टी संगठन का अब तक कई दौर का सर्वे हो चुका है, जिसमें कई विधायक पांच साल के रिपोर्ट कार्ड में पास नहीं हो पाए हैं। ऐसे में भाजपा अपने करीब एक दर्जन विधायकों के टिकट काटने जा रही है!

उत्तराखंड में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी चुनौती मिल रही है। ऐसे में भाजपा हर हाल में जिताऊ उम्मीदवारों पर ही दांव लगाने जा रही है।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के लगभग एक दर्जन सिटिंग विधायकों के टिकट पर कैंची चल सकती है। भाजपा नामांकन से पूर्व सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। बताया जा रहा है कि ऐसे फिसड्डी विधायकों के मन में धुकधुकी बनी हुई है और वे टिकट पक्का कराने को लेकर एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

अब देखना यह होगा कि किन-किन विधायकों के टिकट पर इस बार बीजेपी कैंची चलाती है।

 

यह भी पढें: दु:खद: पिथौरागढ़ डुंगरी गांव के राजेंद्र हुए गुलदार के शिकार। गांव में शोक की लहर

 

यह भी पढें: Breaking: आचार संहिता में देहरादून में धारा 144 लागू। पढें आदेश

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष बने अजेंद्र अजय। इन दस महानुभावों को मिली सदस्य के रूप में जिम्मेदारी

Next Post

Breaking: आज उत्तराखंड में 1292 कोरोना पॉजिटिव व 5 की मौत

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में आज 1292 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, जबकि पांच मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 5009 पर पहुंच गई है। आज अस्पताल से 294 मरीज डिस्चार्ज भी हुए […]

यह भी पढ़े