उत्तराखंड की आज की दूसरी बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारे (cm pushkar dhami ki har) - Mukhyadhara

उत्तराखंड की आज की दूसरी बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारे (cm pushkar dhami ki har)

admin
images 95

मुख्यधारा/देहरादून 

उत्तराखंड से आज की दूसरी सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए। इससे पहले आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी चुनाव हार गए हैं। धामी को करीब साढे 6 हजार मतों से चुनावी हार मिली है।

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा। परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा 4 सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

बहुमत की ओर बढ़ रही भाजपा के मौजूदा सीएम की हार से भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे भी मुरझाए हैं। हालांकि वह सरकार बनाने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

इसी के साथ उत्तराखंड में इस बार भी यह मिथक बना रहा कि मौजूदा सीएम के चुनाव लड़ने पर वह जीत दर्ज नहीं करा पाते।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खटीमा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े, जिन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने हराया।

Next Post

Uttarakhand vidhansabha chunav result 2022: उत्तराखंड में कौन हारा, कौन जीता, देखें सीटवार पूरी सूची

मुख्यधारा/देहरादून  उत्तराखंड में पंचम विधानसभा चुनाव में जनता ने अपना जनादेश भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिया है। हालांकि अपनी पार्टी को 47 सीटें दिलाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं खटीमा सीट पर चुनाव हार गए। इससे पार्टी […]
FB IMG 1646925860408

यह भी पढ़े