बड़ी खबर : पूर्व कैबिनेट मंत्री सड़क हादसे में घायल। एयर लिफ्ट कर एम्स में भर्ती। तीन अन्य साथी भी हुए जख्मी - Mukhyadhara

बड़ी खबर : पूर्व कैबिनेट मंत्री सड़क हादसे में घायल। एयर लिफ्ट कर एम्स में भर्ती। तीन अन्य साथी भी हुए जख्मी

admin
accident 1 1

ऋषिकेश/मुख्यधारा

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व उक्रांद के दिग्गज नेता फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार भट्ट को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा उनके तीन अन्य साथी भी घायल हुए हैं।

accident 2 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट अपने तीन अन्य साथियों मनोज भट्ट, कमल व लक्ष्मण बागड़ी के साथ हरिद्वार से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जब वे देवप्रयाग से करीब पांच किमी. पहले पंतगांव के पास पहुंचे तो अचानक उनके वाहन स्कार्पियो का टायर फट गया। इससे वाहन में सवार सभी चारों लोगों को चोटें आई हैं।

accident 3

घायलावस्था में सभी को देवप्रयाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां से स्थिति को देखते हुए दिवाकर भट्ट को एयर लिफ्ट के माध्यम से एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : 50 लाख तक के कार्यों के लिए उत्तराखंड में अनुभव प्रमाण पत्र की आवश्यकता समाप्त

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : बहुचर्चित शक्तिमान घोड़ा प्रकरण में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत पांच लोग बरी

 

यह भी पढें :CM धामी ने 24 हजार सरकार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की प्रारम्भ

 

यह भी पढें : CM धामी ने किया आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण

Next Post

ब्रेकिंग : अचानक गिर पड़ा चलता हुआ पंखा। बाल-बाल बचे पत्रकार व अधिकारी

देहरादून/मुख्यधारा देहरादून मीडिया सेंटर में आज उस समय अजीब सी स्थिति उत्पन्न हो गई, जब चलता हुआ पंखा अचानक फर्श पर गिर पड़ा। इस दौरान पत्रकार और सूचना विभाग के अधिकारी बाल-बाल बचे। बताते चलें कि आज कैबिनेट बैठक की […]
1 6

यह भी पढ़े