CM धामी ने किया आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण - Mukhyadhara

CM धामी ने किया आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण

admin
CM Photo 04 dt. 23 September 2021

CM धामी ने एक सप्ताह के अंदर यात्रियों को बैठने के लिए बैंच की पूरी व्यवस्था की जाय

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में यात्रियों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाय।

CM Photo 07 dt. 23 September 2021

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर यात्रियों को बैठने के लिए बैंच की पूरी व्यवस्था की जाय। यह सुनिश्चित हो कि पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। शौचालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए।

CM Photo 01 dt. 23 September 2021

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम के काउंटर का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी जानकारियां बोर्ड पर चस्पा की जाए। बुजुर्ग लोगों को आवागमन के लिए कोई दिक्कत न हो, काउंटर पर उनकी सहायता के लिए व्यवस्था की जाय। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में जाकर यात्रियों से बातचीत की एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

यह भी पढें : CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिये दी वित्तीय स्वीकृति

 

यह भी पढें : प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे व उप सचिव मंगलेश घिल्डियाल इस दिन पहुंचें बद्रीनाथ

 

यह भी पढें : हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

 

यह भी पढें : CM धामी ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गोयल के भाई राजेन्द्र गोयल के निधन पर किया शोक व्यक्त

Next Post

CM धामी ने 24 हजार सरकार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की प्रारम्भ

मुख्यमंत्री ने किया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स संवाद कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित। तीर्थाटन एवं पर्यटन को बढ़ावा देकर उत्तराखण्ड को बनायेंगे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी। उत्तराखण्ड का समग्र विकास हमारा एजेण्डा। हमारे युवा स्वयं को स्वरोजगार से जोड़कर रोजगार देने वाले […]
CM Photo 07 dt 22 September 2021

यह भी पढ़े