फ्रांस की लेखिका एनी एर्नेक्स (Anne Arneux) को मिलेगा इस साल का लिटरेचर के लिए नोबेल प्राइज - Mukhyadhara

फ्रांस की लेखिका एनी एर्नेक्स (Anne Arneux) को मिलेगा इस साल का लिटरेचर के लिए नोबेल प्राइज

admin
IMG 20221006 WA0019

फ्रांस की लेखिका एनी एर्नेक्स (Anne Arneux) को मिलेगा इस साल का लिटरेचर के लिए नोबेल प्राइज

मुख्यधारा डेस्क 

पहले चिकित्सा फिर भौतिक उसके बाद केमिस्ट्री के लिए नोबेल पुरस्कार के नामों का एलान किया जा चुका है। ‌ आज इसी कड़ी में साहित्य (लिटरेचर) के लिए फ्रांस की लेखिका एनी एर्नेक्स (Anne Arneux) को नोबेल पुरस्कार देने का एलान किया गया। ‌

एनी बहुत आसान भाषा में गंभीर मुद्दों पर बात करती हैं। उनके लेखन में साहस के साथ संवेदना भी नजर आती है। 82 साल की एनी ने करीब 40 किताबें लिखी हैं। इनमें से 90% फ्रेंच में है। कुछ का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया। इनमें पैशन सिम्पल, ला पैलेस, द इयर्स, ए फ्रोजन वुमन, हैपनिंग्स और डू वॉट ऑर द एल्स शामिल हैं।

एनी (Anne Arneux) का जन्म 1940 में हुआ था और वे नॉर्मंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पली-बढ़ी थीं, जहां उनके माता-पिता की एक संयुक्त किराने की दुकान और कैफे था। उनके पारिवारिक हालात खराब थे, लेकिन वो महत्वाकांक्षी थी। उन माता-पिता के साथ उन्होंने खुद को सर्वहारा अस्तित्व से बुर्जुआ तक का जीवन जीया। इस जीवन की यादें उन्हें कभी नहीं भूलीं।

अपने लेखन में एर्नेक्स ने समाज की इन्हीं विसंगितयों को उतार डाला। लेखक बनने का उनका रास्ता लंबा और कठिन था।

बता दें कि 3 दिन पहले नोबेल वीक 3 अक्टूबर को शुरू हुआ और यह 10 अक्टूबर तक चलेगा। 7 दिन में कुल 6 प्राइज अनाउंस होते हैं। 10 अक्टूबर को इकोनॉमिक्स के लिए आखरी नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।

 

यह भी पढें : भारी वर्षा का अलर्ट (Weather alert): 7 अक्टूबर को उत्तराखंड के इतने जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित, पढें अपने जिले का आदेश

 

यह भी पढें : Weather alert : भारी वर्षा की चेतावनी देख 7 अक्टूबर को इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

 

यह भी पढें : दु:खद Dhumakote Bus Accident : अपनों के लौटने के इंतजार में पथरा गई आंखें, आज शाम तक 32 बरातियों के शव बरामद। 19 घायलों का रेस्क्यू

 

यह भी पढें : वीडियो : आखिरकार भाजपा नेता के रिजॉर्ट में चल ही गया बुलडोजर

Next Post

Alert : डब्ल्यूएचओ ने भारत के '4 कफ सिरप' (Cough syrups) को जानलेवा बताते हुए जारी की चेतावनी, स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, मचा हड़कंप  

मचा हड़कंप : डब्ल्यूएचओ ने भारत के ‘4 कफ सिरप’ (Cough syrups) को जानलेवा बताते हुए जारी की चेतावनी, स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट मुख्यधारा वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत के चार ‘कफ सिरप’ (Cough syrups) को जानलेवा बताते हुए अलर्ट […]
IMG 20221007 WA0000

यह भी पढ़े