नैनीताल की सभी क्षेत्र पंचायतों में प्रशासक नियुक्त - Mukhyadhara

नैनीताल की सभी क्षेत्र पंचायतों में प्रशासक नियुक्त

admin

नैनीताल। जनपद की समस्त 8 क्षेत्र पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यक्राल 9 अगस्त को समाप्त हो रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद की सभी क्षेत्र पंचायतों में प्रशासक नियुक्त कर दिये है।

जिलाधिकारी के स्तर से जारी आदेश के अनुसार क्षेत्र पंचायत समिति रामनगर का प्रशासक उपजिलाधिकारी रामनगर हरगिरी गोस्वामी को बनाया गया है, जबकि उपजिलाधिकारी हल्द्वानी विवेक राय क्षेत्र पंचायत कोटाबाग व हल्द्वानी के प्रशासक नामित किये गये हैं। इसी प्रकार उपजिलाधिकारी नैनीताल विनोद कुमार को क्षेत्र पंचायत समिति भीमताल तथा रामगढ का प्रशासक बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार उपजिलाधिकारी धारी विजयनाथ शुक्ल क्षेत्र पंचायत समिति धारी तथा ओखलकांडा तथा उपजिलाधिकारी कोश्याकुटौली गौरव चटवाल क्षेत्र पंचायत समिति बेेतालघाट के प्रशासक नामित किये गये है। जिलाधिकारी ने नवनियुक्त प्रशासकों को आदेशित किया है कि वह नियमानुसार निर्धारित क्षेत्र पंचायत समिति का कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि क्षेत्र पंचायतों की प्रथम बैठक 9 अगस्त 2014 को सम्पन्न हुई थी।

Next Post

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति को लेकर मुख्य सचिव से मिले

देहरादून। जनसंघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमण्डल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जी0एम0वी0एन0 के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं प्रदेशभर के अधिकारियों द्वारा कार्यालय से गायब रहने के मामले में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से मुलाकात […]
IMG 20190807 WA0012

यह भी पढ़े