अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक योग (Yoga) के रंग में रंगा भारत, केंद्रीय मंत्रियों और देशवासियों ने लगाए आसन, देखें तस्वीरें - Mukhyadhara

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक योग (Yoga) के रंग में रंगा भारत, केंद्रीय मंत्रियों और देशवासियों ने लगाए आसन, देखें तस्वीरें

admin
y 1 1

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक योग (Yoga) के रंग में रंगा भारत, केंद्रीय मंत्रियों और देशवासियों ने लगाए आसन, देखें तस्वीरें

मुख्यधारा डेस्क

आज भारत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरा देश योग के रंग में रंगा दिखाई दिया। छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक पार्क, बगीचों घरों में लोगों ने योगाभ्यास किया।

y 6

 

इस बार 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। सूरत में एक साथ एक लाख लोगों ने योग किया। उधर, भारतीय सेना के अफसरों और जवानों ने कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक योग किया। राजस्‍थान के रेगिस्‍तान में भी जवानों ने आसन लगाए। इस साल इसकी थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ रखी गई है।

y 8

 

वहीं पिछले आठ साल से प्रधानमंत्री मोदी देश में लोगों के बीच योग करके योग दिवस मनाते आए हैं। इस बार वे अमेरिका में स्टेट विजिट पर हैं। ऐसे में उन्होंने सुबह वीडियो संदेश जारी करके लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस साल भी भारतीय नौसेना योग दिवस पर व्यापक संदेश लेकर समुद्र की लहरों पर उतरी है।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग (Uttarakhand PWD) में बड़ी संख्या में अभियंताओं के ट्रांसफर, देखें सूची

y 4

आज भारतीय नौसेना बांग्लादेश के चटगांव पोर्ट, मिस्र के सफगा, इंडोनेशिया के जकार्ता, केन्या के मोम्बासा, मेडागास्कर के टोमासीना, ओमान के मस्कट, श्रीलंका के कोलंबो, थाइलैंड के फुकेट और संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें इंडियन नेवी के जहाज किल्टन, चेन्नई, शिवालिक, सुनयना, त्रिशूल, तरकश, वागीर, सुमित्रा और ब्रह्मपुत्र हिस्सा ले रहे हैं। भारत के योग को दुन‍िया में अब एक उत्‍सव के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2015 में पहली बार हुई थी, तब से हर साल पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। मानव शरीर और मन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग को एक उत्तम साधन माना गया है। आज कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक पूरा भारत योगमय नजर आया। पहाड़ों से लेकर पानी तक में लोगों ने योगासन कर इसका डंका बजाया।

y 5

भारतीय सेना के जवानों ने बर्फीली चोटियों और रामेश्वरम में पानी के भीतर किया योग

भारतीय सेना के जवानों ने जहां बर्फीली चोट‍ियों पर योग क‍िया तो कई लोगों ने तम‍िलनाडु के रामेश्‍वरम में पानी के भीतर रहकर योगाभ्‍यास क‍िया। यह सब लोगों का योग के प्रत‍ि अगाध लगाव और उत्‍साह को दर्शाता है। भारत के साथ दुनिया के तमाम देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों ने योगाभ्यास किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर चहुंओर उल्लास है।

y 2 1

यह भी पढें : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: गोवा के कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने किया योगा

मंगलवार को भारतीय सेना ने जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी और जम्मू जिलों में विभिन्न स्थानों पर योग सत्र का आयोजन किया। जवानों ने तन-मन को स्वस्थ रखने में अत्यंत कारगर योग को पूरी तल्लीनता के साथ किया। उत्तर सिक्किम में 17,800 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना की त्रिशक्ति वाहिनी के जवानों ने योग किया। 17,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह झील सिक्किम की राजधानी गंगटोक से करीब 190 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां भारतीय सेना के जवान तिब्बत (चीन) के दक्षिण भाग से जुड़ी अंतरर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आमजनों के बीच भी काफी जोश दिखा। इसकी बेहतरीन तस्‍वीर मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सामने आई। यहां पर यात्री और रेलवे कर्मचारी स्‍टेशन पर ही योग का अभ्‍यास करते हुए दिखे।

y 7

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने किया योगाभ्यास–

भारत में सुबह-सुबह तमाम मंत्री-दिग्गजों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और आसन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर दिए संबोधन में कहा कि योग अब वैश्वविक भाव बन चुका है। वहीं, बाबा रामदेव के योग गुरुकुल में बच्चों ने अनोखे और अद्भुत करतब-योग दिखाए। बाबा रामदेव के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी योग किया। उत्तराखंड सीएम धामी ने कहा कि 20 हजार से भी ज्यादा लोगों ने आज यहां योग किया। निश्चित रूप से हम उत्तराखंड को योग और संस्कृति के क्षेत्र में विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हम आज ये भी संकल्प लेते हैं कि जब तक हम इस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते हैं, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। जल्द ही हम उत्तराखंड में इन्वेस्टर्स समिट भी करेंगे।

y 9

यह भी पढें : ब्रेकिंग: पीएम मोदी (PM Modi) अमेरिका रवाना, कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यूयॉर्क में करेंगे योग, प्रधानमंत्री का यह रहेगा पूरा शेड्यूल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में योग किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में ही योग दिवस समारोह में शामिल हुए। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में शिरकत की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा के गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जबलपुर में योग किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ओडिशा के बालासोर में योग किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में योग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में लेकर चल रहे हैं। कुछ लोग अपने आप को देश से अलग समझते हैं लेकिन यह उनकी मानसिकता है।

y 3

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पीएम मोदी आज शाम 5:30 बजे करेंगे योग

अमेरिका के राष्ट्रपति पीएम मोदी के लिए रात्रिभोज कर रहे हैं और दूसरी बार प्रधानमंत्री मोदी दोनों हाउस को संबोधित करेंगे, यह एक ऐतिहासिक पल है। देश की राजधानी द‍िल्‍ली समेत देश के अलग-अलग राज्‍यों और शहरों में आम जन से लेकर खास सभी ने योग उत्‍सव को अपने-अपने तरीके से मनाया। अलग-अलग राज्‍यों में केंद्रीय मंत्र‍ियों, नेताओं और संगठनों ने आम लोगों के साथ म‍िलकर योग क‍िया और देश को स्‍वस्‍थ रखने की महत्‍ता को आगे बढ़ाने का काम किया।

y 10

यह भी पढें : श्री केदारनाथ मंदिर गर्भ गृह (sanctum sanctorum) में रुपए बरसाने पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कार्रवाई के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि जिम्मेदारियों के चलते वे अमेरिका में हैं। वे यहां न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (UN) हेडक्वार्टर में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम को लीड करेंगे। यह कार्यक्रम यूएन हेडक्वार्टर के उत्तरी लॉन में भारतीय समयानुसार 5:30 बजे होगा। इसमें 177 देशों के प्रतिनिधि भाग ले सकते हैं। बता दें 27 सितंबर 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त महासभा में दुनिया के तमाम देशों से योग दिवस को मनाने का आह्वान किया। पीएम मोदी के इस प्रस्‍ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्‍वीकार कर लिया और तीन माह के अंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया। इसके बाद पहली बार 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

y 11

यह भी पढें : पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूनी में चलाया गया स्वच्छता अभियान (Cleanliness campaign)

Next Post

योग दिवस (yoga day) पर सीएम धामी ने अल्मोड़ा से दिया बड़ा संदेश

योग दिवस (yoga day) पर सीएम धामी ने अल्मोड़ा से दिया बड़ा संदेश आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है योग- धामी देहरादून/अल्मोड़ा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय योग […]
p 1 25

यह भी पढ़े