बड़ी खबर : 50 लाख तक के कार्यों के लिए उत्तराखंड में अनुभव प्रमाण पत्र की आवश्यकता समाप्त - Mukhyadhara

बड़ी खबर : 50 लाख तक के कार्यों के लिए उत्तराखंड में अनुभव प्रमाण पत्र की आवश्यकता समाप्त

admin
maharaj ji 1

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को प्रदेश के बेरोजगारों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 50 लाख तक की निविदा हेतु लिए जाने वाले अनुभव प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।

प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सिंचाई विभाग में निविदा प्रक्रिया के तहत प्रदेश के बेरोजगार नवयुवकों की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए प्रचलित निविदा प्रणाली में संशोधन किया गया है।

महाराज ने कहा कि सिंचाई विभाग में निविदा प्रक्रिया के तहत प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार देने के साथ-साथ अधिक से अधिक सहभागिता, क्षमता, संवर्धन, पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने हेतु प्रचलित निविदा प्रणाली के निर्माण कार्यों से संबंधित प्रावधानों में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि टर्नओवर हेतु पूर्व में निर्धारित 50 लाख तक की निविदा हेतु निविदा दाता का टर्नओवर लिए जाने के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया है।

महाराज ने बताया कि अब 50 लाख तक की निविदा हेतु अनुभव प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता नहीं है उसे अब समाप्त कर दिया गया है।

सिंचाई मंत्री ने कहा कि ई-निविदा, टू-बिद सिस्टम के अनुसार 50 लाख से अधिक के कार्यों के संबंध में ही की जाएगी और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : बहुचर्चित शक्तिमान घोड़ा प्रकरण में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत पांच लोग बरी

 

यह भी पढें :CM धामी ने 24 हजार सरकार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की प्रारम्भ

 

यह भी पढें : CM धामी ने किया आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण

 

यह भी पढें : CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिये दी वित्तीय स्वीकृति

Next Post

बड़ी खबर : पूर्व कैबिनेट मंत्री सड़क हादसे में घायल। एयर लिफ्ट कर एम्स में भर्ती। तीन अन्य साथी भी हुए जख्मी

ऋषिकेश/मुख्यधारा उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व उक्रांद के दिग्गज नेता फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार भट्ट को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा उनके तीन अन्य साथी भी घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी […]
accident 1 1

यह भी पढ़े