बड़ी खबर: अन्य राज्यों में अधिकारियों की सी.आर. लिखने के मामलों के अध्ययन को कमेटी गठित करने का आदेश - Mukhyadhara

बड़ी खबर: अन्य राज्यों में अधिकारियों की सी.आर. लिखने के मामलों के अध्ययन को कमेटी गठित करने का आदेश

admin
IMG 20220326 WA0029
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मुहिम रंग लाई
  • अन्य राज्यों में अधिकारियों की सी.आर. लिखने के मामलों के अध्ययन को कमेटी गठित करने का आदेश
  • जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख को भी मिलेगा सी. आर. लिखने का अधिकर

देहरादून/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (satpal maharaj) की लंबे समय से शासन में सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार कैबिनेट मंत्रियों को दिए जाने की मुहिम रंग लाने लगी है। उनके कहने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए मुख्य सचिव को एक कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिये हैं।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाऐं मंत्री सतपाल महाराज(satpal maharaj) लंबे समय से शासन में सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार कैबिनेट मंत्रियों को दिए जाने के साथ साथ राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष को जिलाधिकारी और ब्लॉक प्रमुख को बीडीओ की एसीआर लिखने का अधिकार दिये जाने की पैरवी करते आ रहे हैं।

गुरूवार को चारधाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर हुई बैठक के अंत में उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराते हुए बताया कि पूर्व में भी इस प्रकार की व्यवस्था रही है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (satpal maharaj) के विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सचिव को आदेशित करते हुए कहा कि इस संबंध में तत्काल एक कमेटी बनाकर इस बात का अध्ययन किया जाए कि कौन-कौन से राज्यों में मंत्रियों को सचिवों की सी.आर.लिखने का अधिकार है।

महाराज (satpal maharaj) ने कहा कि राज्य में हर स्तर पर जनप्रतिनिधियों को मजबूत किया जाएगा। उन्होने कहा कि कई बार अधिकारी जनता के प्रति लापरवाह हो जाते हैं। लिहाजा निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अधिकारियों की लापरवाह कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाने के लिए अधिकार दिए जाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। ताकि कोई भी अधिकारी विकास कार्यों में लापरवाही न कर सके।

 

 

यह भी पढ़े : yogguru baba ramdev virul video: योग गुरू बाबा रामदेव के मुंह से निकले ऐसे शब्द कि जमकर हो रही छीछालेदर

 

यह भी पढ़े: दु:खद खबर (car accident): कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन की मौत, चार जख्मी

 

यह भी पढ़े: बड़ी खबर: मुख्यमंत्री धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो (fake audio) वायरल से मचा हड़कंप। दो के खिलाफ केस दर्ज

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द करेंगे लागू व बहिनों को एक वर्ष में देंगे तीन मुफ्त सिलेंडर: धामी

Next Post

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: अब सभी बोर्ड के स्कूलों में होगी भौतिक रूप से पढ़ाई। फीस को लेकर भी आदेश जारी

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में सभी शिक्षा बोर्डों के समस्त शिक्षण संस्थान के लिए बहुत ही ग्रुप से ऑफलाइन (offline mode school) पठन-पाठन शुरू किए जाने को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाओं […]

यह भी पढ़े