Header banner

आरबीआई की गाइडलाइन : अब चेक एक दिन में क्लियर होगा, आरबीआई ने नया सिस्टम आज से लागू किया, बैंक ग्राहकों को मिलेगी राहत

admin
r 1 3

आरबीआई की गाइडलाइन : अब चेक एक दिन में क्लियर होगा, आरबीआई ने नया सिस्टम आज से लागू किया, बैंक ग्राहकों को मिलेगी राहत

मुख्यधारा डेस्क

यह उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है जो चेक से लेनदेन करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने
नया चेक क्लियरेंस सिस्टम आज से लागू हो गया है। इसके तहत चेक जमा करने के बाद अमाउंट कुछ ही घंटों में प्रोसेस होकर खाते में आ जाएगा। पहले इसमें 2 दिन तक का समय लगता था। नया सिस्टम ‘कंटीन्युअस क्लियरिंग एंड सेटलमेंट’ है। इसमें बैंक चेक को स्कैन करेंगे, प्रेजेंट करेंगे और कुछ ही घंटों में पास कर दिया जाएगा। ये सारा काम बैंक के कामकाजी घंटों में होगा। बैंकों ने एक दिन पहले से ही इसका ट्रायल शुरू कर दिया था।

सीटीएस एक डिजिटल प्रणाली है जिसका उपयोग बैंक चेकों की प्रोसेसिंग और क्लियरेंस के लिए करते हैं। इसके तहत, चेक को स्कैन करके भौतिक रूप से भेजने के बजाय, इलेक्ट्रॉनिक रूप से आहर्ता बैंक को भेजा जाता है। वर्तमान में, यह बैचों में काम करता है, जैसे सुबह का बैच, दोपहर का बैच और शाम का बैच। इसलिए, निर्धारित समय से पहले जमा किए गए चेक उस बैच में शामिल किए जाते हैं और प्रोसेसिंग के लिए भेजे जाते हैं। इससे देरी होती है, क्योंकि अगर आप देर से जमा करते हैं, तो आपका चेक अगले कार्यदिवस में प्रोसेस हो सकता है।यह पूरे देश में लागू होगा।

नए नियम सभी बैंकों पर लागू होंगे

नए नियम आरबीआई के तीन क्लियरिंग ग्रिड, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई, के अंतर्गत आने वाले सभी बैंकों पर लागू होंगे, जो भारत के सभी बैंकों को कवर करते हैं। कई बैंकों ने पहले ही नई व्यवस्था का पालन करने की घोषणा कर दी है। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और यस बैंक सहित कई अन्य बैंकों ने घोषणा की है कि अब उनके ग्राहकों के चेक कुछ ही घंटों में प्रोसेस हो जाएंगे। हालांकि, कई बैंकों ने यह भी कहा है कि तेज़ प्रोसेसिंग के लिए, पॉजिटिव पे कन्फर्मेशन अनिवार्य है। एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक सहित निजी बैंकों ने कस्टमर्स से कहा है कि अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस रखें, ताकि चेक बाउंस न हो। साथ ही चेक की सारी डिटेल्स सही-सही भरें, वरना देरी या रिजेक्शन हो सकता है।यह कदम डिजिटल इंडिया को और बढ़ावा देगा। जब चेक इतनी जल्दी क्लियर होंगे, तो लोग डिजिटल पेमेंट्स के साथ-साथ चेक का इस्तेमाल भरोसे के साथ करेंगे। यह कदम बैंकिंग सिस्टम को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

Next Post

एक्शन : 11 बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने कोल्डरिफ’ कफ सिरप की बिक्री पर लगाया बैन

एक्शन : 11 बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने कोल्डरिफ’ कफ सिरप की बिक्री पर लगाया बैन मुख्यधारा डेस्क तमिलनाडु सरकार ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में 11 बच्चों की मौत के बाद ‘कोल्डरिफ’ कफ सिरप की बिक्री […]
c

यह भी पढ़े