बिग ब्रेकिंग: भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए महिला प्रत्याशी (Draupadi Murmu) को उतारा मैदान में - Mukhyadhara

बिग ब्रेकिंग: भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए महिला प्रत्याशी (Draupadi Murmu) को उतारा मैदान में

admin
IMG 20220621 WA0046

मुख्यधारा

विपक्षी दलों के यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भाजपा (एनडीए) ने राष्ट्रपति नाम के उम्मीदवार के नाम की मंगलवार देर शाम घोषणा कर दी है।

देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) के नाम पर मुहर लगा दी है। मंगलवार शाम को भाजपा संसदीय बोर्ड की मीटिंग के बाद मुर्मु (Draupadi Murmu) के नाम पर सहमति बनी।

इससे पहले राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य बैठक में मौजूद रहे।

 

यह भी पढें: ज्वलंत सवाल : मंत्री जी की साख पर बट्टा लगाते PWD के अधिकारी-कर्मचारी। जीरो टोलरेंस का नहीं खौफ

 

यह भी पढें: उत्तराखंड: इस महिला आईपीएस अधिकारी को मिली ये अहम जिम्मेदारी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: धामी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को मिली जिलों में प्रभारी मंत्री की अहम जिम्मेदारी। देखें किस जिले में किसको मिला जिम्मा

 

यह भी पढें: विपक्ष का एलान : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (yashvant sinha) होंगे विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Next Post

उत्तराखंड (Vanya Jeev Board Meeting) : वन्य जीव बोर्ड की बैठक में बोले CM Dhami : मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने पर प्राथमिकता से काम करें अधिकारी

मुख्यधारा/देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढवाली सभागार में उत्तराखण्ड राज्य वन्य जीव बोर्ड की 17 वींं बैठक (Vanya Jeev Board Meeting) आयोजित की गई। काफी लम्बे समय से बोर्ड […]
IMG 20220621 WA0049

यह भी पढ़े