ज्वलंत सवाल : मंत्री जी की साख पर बट्टा लगाते PWD के अधिकारी-कर्मचारी। जीरो टोलरेंस का नहीं खौफ - Mukhyadhara

ज्वलंत सवाल : मंत्री जी की साख पर बट्टा लगाते PWD के अधिकारी-कर्मचारी। जीरो टोलरेंस का नहीं खौफ

admin
Screenshot 20220621 203400 Samsung Internet

पौड़ी/मुख्यधारा

धामी सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने कड़क मिजाज के लिए जाने जाते हैं। सख्त कार्यशैली के कारण उनके विभाग के अधिकारी-कर्मचारी दुरुस्त आ गए हैं।

यही नहीं महाराज ने संकल्प लिया है कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा, किंतु लगता है कि मंत्री जी का खौफ लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी-कर्मचारियों पर नहीं दिखाई दे रहा है। इसका एक नमूना पौड़ी जनपद में बारिश में बन रही एक सड़क निर्माण कार्य के वीडियो में साफ देखा रहा है। उक्त वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ऐसे में लोनिवि के अधिकारी-कर्मचारी मंत्री जी की साख पर बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र के देवियोंखाल का है। यह क्षेत्र लैंसडौन लोक निर्माण विभाग(PWD) के अंतर्गत आता है। यहां आरजीबी कंपनी द्वारा डामरीकरण करवाया जा रहा है, किंतु ज्वलंत सवाल यह है कि बारिश में भी डामरीकरण का काम लगातार किया जा रहा है, ऐसे में आप कार्य की गुणवत्ता कितनी होगी, आप स्वयं ही अंदाजा लगा सकते हैं।

सड़क निर्माण के जानकार लोगों के अनुसार सड़क में नमी के दौरान यदि ऊपर से डामरीकरण किया जाता है तो उक्त कार्य ज्यादा टिकाऊ नहीं होता। ऐसे में समझा जा सकता है कि इस तरह के निर्माण कार्य से सरकारी धन को ठिकाने लगाने के साथ ही जीरो टोलरेंस सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छवि को भी विभागीय अधिकारी खराब करने में जुटे हुए हैं।

बहरहाल, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नियमों की धज्जियां उड़ाकर सरकारी धन को ठिकाने लगाने वाले अपने विभाग (PWD) के ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ मंत्री सतपाल महाराज क्या कार्रवाई करते हैं!

 

यह भी पढें: उत्तराखंड: इस महिला आईपीएस अधिकारी को मिली ये अहम जिम्मेदारी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: धामी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को मिली जिलों में प्रभारी मंत्री की अहम जिम्मेदारी। देखें किस जिले में किसको मिला जिम्मा

 

यह भी पढें: विपक्ष का एलान : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (yashvant sinha) होंगे विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Next Post

बिग ब्रेकिंग: भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए महिला प्रत्याशी (Draupadi Murmu) को उतारा मैदान में

मुख्यधारा विपक्षी दलों के यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भाजपा (एनडीए) ने राष्ट्रपति नाम के उम्मीदवार के नाम की मंगलवार देर शाम घोषणा कर दी है। देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए ने […]
IMG 20220621 WA0046

यह भी पढ़े