तबाही की बारिश : भारी बारिश (Heavy rains) के बाद हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बिगड़े हालात, दिल्ली में बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो - Mukhyadhara

तबाही की बारिश : भारी बारिश (Heavy rains) के बाद हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बिगड़े हालात, दिल्ली में बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो

admin
IMG 20230710 WA0023

तबाही की बारिश : भारी बारिश (Heavy rains) के बाद हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बिगड़े हालात, दिल्ली में बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो

मुख्यधारा डेस्क 

मानसून की शुरुआती बारिश ने इस बार अपना रौद्र रूप दिखा दिया है। पहाड़ों के अलावा चंडीगढ़, राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने के कारण उत्तर पश्चिमी भारत में तेज वर्षा हो रही है। प्रभावित होने वाले राज्यों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा गुजरात, महाराष्ट्र और असम प्रमुख हैं।

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है।

देहरादून के विकास नगर में पानी के सैलाब में बस फंस गई। बस में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं पिथौरागढ़ के धारचूला में सोमवार को भूस्खलन हो गया

बारिश के चलते 7 राज्यों में बीते 24 घंटे में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे बुरे हालात हिमाचल प्रदेश में है। हिमाचल के अधिकांश जिलों में बारिश और भूस्खलन में भारी तबाही मचाई हुई है।

‌पिछले 7 दिनों से हिमाचल में लगातार हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। मनाली, कुल्लू, शिमला, मंडी इन सभी जगहों में भारी लैंड स्लाइड, बाढ़ और तेज बारिश से जमकर तबाही हुई है। नदी और नालों में कई गाड़ियां बह गई पुल तहस-नहस हो गया। मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

हिमाचल में पानी के भारी सैलाब में कई घर जमींदोज हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से अगले 24 घंटे घर में रहने को कहा है। प्रदेश में कई नदी-नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं।

कुल्लू में ब्यास के साथ पार्वती और तीर्थन नदी भी उफान पर है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 60 गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। वहीं कुल्लू के कसौल में 6 गाड़ियां पानी में बह गईं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली एनसीआर तक हर तरफ हो रही तेज बारिश आफत बन गई है। जो भी वीडियो सामने आ रहे हैं। उसमें तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है।

बाढ़ प्रभावित राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर प्रशासन और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से टेलीफोन पर बातचीत कर बाढ़ के हालातों की जानकारी ली थी। ऐसे ही जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं।

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश के मद्देनजर सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकारियों ने यमुना के बढ़ते जल स्तर को लेकर चेतावनी दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।

IMG 20230710 WA0020

बारिश में पस्त हुआ चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

ऐसे ही सबसे सुरक्षित माने जाने वाला शहर चंडीगढ़ बारिश से कराह उठा है। बारिश में चंडीगढ़ की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। शहर के कई पॉश इलाकों में पानी भरा हुआ है। शहर में पानी भरने से कई इलाकों में नाव चल रही है। ऐसे ही पंजाब में सतलुज दरिया के पास बसे 15 से 20 गांव खाली करा लिए गए हैं।

हरियाणा में 16 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

IMG 20230710 WA0022

गाजियाबाद में बारिश के कारण दो दिन और उसके बाद ‘कांवड़ यात्रा’ के कारण 17 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे। भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के कई हिस्सों में गंभीर जलजमाव और यातायात जाम हो गया। प्रशासन ने कॉरपोरेट घरानों को सोमवार को घर से काम करने और स्कूलों को छुट्टी की घोषणा करने की सलाह दी।

भारी बारिश से रेलवे सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। उत्तर रेलवे की ओर से जारी किए गये बयान के मुताबिक भारी बारिश के कारण लगभग 17 रेलगाड़ियां रद कर दी गई हैं और लगभग 12 अन्य का मार्ग बदला गया है।

उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश होने की खबर है। कौशांबी में रविवार को बारिश के कारण घर के टिन शेड पर पेड़ की शाखा गिरने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई।

वहीं, मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के कारण घर की छत गिरने से एक महिला और उसकी छह साल की बेटी की मौत हो गई। बलिया में शनिवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। राजस्थान में कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई जबकि कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार में अगले 3 दिनों तक कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में भारी का अलर्ट जारी कर रहा है।

अगले 2 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ पंजाब, हरियाणा, यूपी और पूर्वी राजस्थान में भी अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

IMG 20230710 WA0021

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, यूपी और पूर्वी राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर पूर्व भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, लद्दाख, आंतरिक महाराष्ट्र, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

Next Post

राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेन्द्र राणा (Mahendra Rana) ने नयार नदी बांघाट में मत्स्य बीजों व मछली के छोटे बच्चों को किया प्रवाहित

राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेन्द्र राणा (Mahendra Rana) ने नयार नदी बांघाट में मत्स्य बीजों को किया प्रवाहित सतपुली/मुख्यधारा राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने नयार नदी बांघाट में […]
IMG 20230710 WA0028

यह भी पढ़े