राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेन्द्र राणा (Mahendra Rana) ने नयार नदी बांघाट में मत्स्य बीजों व मछली के छोटे बच्चों को किया प्रवाहित - Mukhyadhara

राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेन्द्र राणा (Mahendra Rana) ने नयार नदी बांघाट में मत्स्य बीजों व मछली के छोटे बच्चों को किया प्रवाहित

admin
IMG 20230710 WA0028

राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेन्द्र राणा (Mahendra Rana) ने नयार नदी बांघाट में मत्स्य बीजों को किया प्रवाहित

सतपुली/मुख्यधारा

राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने नयार नदी बांघाट में मत्स्य बीजों को प्रवाहित किया।

आज मत्स्य विभाग व समूह पलायन एवं चिन्तन के संयुक्त तत्वाधान में रीवर रीचिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत नयार नदी सीला बांघाट के पुल के नीचे प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा एवं समूह पलायन एवं चिन्तन के सदस्यों द्वारा मत्स्य के पचास हजार मत्स्य सीड नयार नदी में प्रवाहित किये गये। इनमें रोहू एव सिल्वर कार्प प्रजाति की मछली के छोटे बच्चे बांघाट पुल के नीचे प्रमुख राणा एवं जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल एवं समूह पलायन एवं चिन्तन के अजय रावत, अनिल बहुगुणा, कृष्णा काला द्वारा रोहू एव सिल्वर कार्प प्रजाति की मछली के छोटे बच्चे नदी में प्रवाहित किये।

IMG 20230710 WA0029

इस अवसर पर प्रमुख राणा ने कहा कि जलचर जीवों एवं मछलियों के संवर्धन हेतु जनता को भी जागरूक करना चाहिए। मछलियों का अवैध शिकार न हो तथा मत्स्य संवर्धन को बढावा मिले। इससे मत्स्य पालन में हमारे यहां के युवाओं को रोजगार भी मिल सके, यह एक अच्छी पहल है।

IMG 20230710 WA0027

IMG 20230710 WA0015

IMG 20230710 WA0025 IMG 20230710 WA0024

इस अवसर पर प्रधान बिलखेत सुमित्रा देवी, प्रधान संगठन अध्यक्ष द्वारीखाल अर्जुन सिंह नेगी, पूर्व सहा0 विकास अधिकारी पंचायत द्वारीखाल मनमोहन बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत राकेश असवाल, पत्रकार जगमोहन डांगी, प्रेम प्रकाश कुकरेती, पूर्व प्रधान साकनी देेवेन्द्र सिंह, प्रधान किनसुर दीपचन्द शाह, जीवन शाह एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Next Post

Harela festival: हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर करें वृक्षारोपण, फलदार एवं औषधीय पौधों के रोपण पर दें विशेष ध्यान : सीएम धामी

Harela festival: हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर करें वृक्षारोपण, फलदार एवं औषधीय पौधों के रोपण पर दें विशेष ध्यान : सीएम धामी सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने को वन विभाग एवं लोक निर्माण […]
IMG 20230710 WA0034

यह भी पढ़े