ब्रेकिंग: भारी वर्षा (Heavy Rain) की चेतावनी के बाद इस जिले में 8 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: भारी वर्षा (Heavy Rain) की चेतावनी के बाद इस जिले में 8 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

admin

ब्रेकिंग: भारी वर्षा (Heavy Rain) की चेतावनी के बाद इस जिले में 8 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

ऊधमसिंहनगर/मुख्यधारा

प्रदेश में बरसात का मौसम शुरू हो गया है। मौसम विभाग भी समय-समय पर पूर्वानुमान जारी करते हुए अलर्ट जारी कर रहा है। इसी क्रम में जनपद उधमसिंहनगर में शनिवार 8 जुलाई 2023 को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर उदय राज सिंह ने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए 8 जुलाई को सभी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढें : उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों से भरपूर एक स्वादिष्ट जंगली फल है ‘तिमला’ Timla

आदेश के अनुसार मानसून- 2023 के दौरान भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून से जारी भारी वर्षा की चेतावनी 06.07.2023 से 10.07.2023 तक के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 30 की उपधारा 2 (v) में प्रदत्त शक्तियों के क्रम मे मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश पारित किये जाते है कि जनपद के समस्त ऑगनबाडी केन्द्र, शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) राजकीय एवं निजी विद्यालयों में भारी वर्षा की चेतावनी या लगातार हो रही वर्षा के कारण 8 जुलाई 2023 को अवकाश घोषित किया जाता है। यह सुनिश्चित करेंगे कि वर्षा के कारण किसी प्रकार की जनहानि न होने पाये।

यह भी पढें : अजब-गजब(stealing tomatoes): यहां खेत से ढाई लाख के टमाटर कर दिए चोरी, पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

उक्त आदेश की अवहेलना होने पर या किसी प्रकार की जनहानि होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अध्याय-10 की धारा 53 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग किया जायेगा। समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालय मे बनें रहेंगे। अतः आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

b 1 4

Next Post

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट (Dhami cabinet) बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले

धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जानिए एक नजर देहरादून/मुख्यधारा आज देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। राजधानी […]
images 1

यह भी पढ़े