बड़ी खबर : आज कोरोना के 279 नए मामले। 24 घंटे में दो लोगों की मौत - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज कोरोना के 279 नए मामले। 24 घंटे में दो लोगों की मौत

admin
covid 19 2

 देहरादून।  प्रदेश में आज 279 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इस प्रकार  कुल एक्टिव मामले  2945 हो गए हैं  इसके अलावा पिछले 24 घंटे में दो और कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हुई है।

आज इन जिलों से पाए गए इतने मामले

  •  आज सर्वाधिक मामले उधम सिंह नगर जिले की पाए गए हैं। यहां 81 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां एक व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है, जबकि 80 लोग पुरानी मरीजों के संपर्क में आने के कारण कोरोना की चपेट में आए।
  • हरिद्वार जनपद के सामने आए हैं। यहां 32 लोग पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे, जबकि 42 लोगों की ट्रेवल लिट्टी दर्ज नहीं है।
  • देहरादून जनपद से आज 50 लोग पॉजिटिव पाए गए। यहां 20 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है, जबकि 30 लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए।
  • अल्मोड़ा जिले से 18 व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई है यहां 7 लोग पुरानी मरीजों के संपर्क में आए जबकि 11 लोगों का ट्रैवल रिकॉर्ड दर्ज नहीं है।
  • चंपावत से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया, वह पीलीभीत से लौटा था।
  • नैनीताल जिले में 20 लोग पॉजिटिव पाए गए, यहां सभी लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री का पता नहीं है।
  • पौड़ी गढ़वाल से 3 लोग पॉजिटिव आए, जिनमें दो बिहार से, जबकि एक जालंधर से लौटा था।
  • पिथौरागढ़ जिले से 26 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यहां 9 लोग पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आए थे। 4 लोगों की टेबल की दर्ज नहीं है, जबकि 13 लोग निजी हॉस्पिटल के वाह्य मरीजों के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए।
  • उत्तरकाशी जिले से 5 लोग पॉजिटिव पाए गए। यहां एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल से लौटा है, जबकि 4 लोग कोरोना मरीजों के संपर्क में आए थे।
  • टिहरी गढ़वाल से भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।

इस प्रकार अब उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6866 पर पहुंच गया है। जिनमें से 55.51% रिकवरी दर से 3811 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

वर्तमान में विभिन्न अस्पतालों में 2945 लोग भर्ती है अब तक प्रदेश में 72 पॉजिटिव लोगों की विभिन्न बीमारियों की चलती मौत हो चुकी है, जबकि 38 मरीज अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।

शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल 138706 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज 4300 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए, जबकि 279 लोग पॉजिटिव पाए गए। आज 91 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इसके अलावा 3780 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।  हालांकि अभी भी 6042 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।

20200729 194542

Next Post

वीडियो मोरी : तीन मंजिला आवासीय भवन व दो रसोई जलकर खाक

नीरज उत्तराखंडी  मोरी। विकासखण्ड के थली ग्राम पंचायत के भूटोत्रा गांव  में बुधवार सुबह को अचानक लगी आग से तीन मंजिला आवासीय भवन व  दो रसोई  जलकर राख हो गये। आग से किसी तरह की जन व पशु हानि  नहीं […]
IMG 20200729 WA0055

यह भी पढ़े