दो वार्डों में महापौर Anita Mamgai ने सड़क एवं नाली का किया शिलान्यास - Mukhyadhara

दो वार्डों में महापौर Anita Mamgai ने सड़क एवं नाली का किया शिलान्यास

admin
rishi

दो वार्डों में महापौर अनिता ममगाई (Anita Mamgai) ने सड़क एवं नाली का किया शिलान्यास

गर्मी के मौसम को देखते हुए जल संचय को दैनिक आदतों में करें शामिल : अनिता ममगाई

ऋषिकेश/मुख्यधारा

नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने दो वार्डो में सात लाख की लागत से सड़क एवं नाली का शिलान्यास किया।इस दौरान क्षेत्रवासियों से महापौर ने जल संचय की भी अपील की।

rishi 1

यह भी पढ़े : अच्छी खबर: उत्तराखंड शिक्षा विभाग (Uttarakhand Education Department) में शीघ्र होगी पदोन्नतिः डॉ. धनसिंह रावत

नगर निगम महापौर ने आज वार्ड संख्या 06 के देहरादून रोड़ स्थित दुर्गा मंदिर क्षेत्र पहुंची जहां उन्होंने तीन लाख की लागत से सड़क के विकास कार्य का पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ कराया। बाद में उन्होंने वार्ड संख्या 09 के सब्जी मंडी वाली गली में चार लाख की लागत से नाली के निर्माण का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर मेयर ने निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा समय सीमा में कार्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों से कहा।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से उन्होंने कहा कि यदि आपके वार्ड में और भी कोई विकास कार्य कराने की आवश्यकता है, तो उसे अवश्य बताएं। जरूरत के अनुसार ही विकास कार्य होंगे। समस्याओं का निराकरण व वार्ड व बस्तियों का पूर्ण रूप से विकास करना उनका प्रमुख लक्ष्य है,  निगम क्षेत्र में लगातार नए विकास कार्य प्रारंभ हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से गर्मी के मौसम को देखते हुए जल संचय को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने का आग्रह भी किया।

यह भी पढ़े : Earthquake: उत्तराखंड के पौड़ी जनपद समेत कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके

इस अवसर पर  पार्षद चेतन चौहान, रीना शर्मा, मनीष शर्मा, विजय बडोनी, अजीत गोल्डी, भारत शर्मा, मनोहर रौतेला, सुनील शर्मा, विक्रम पंवार,नगर निगम से जेई विनय बलोधी , अभिषेक मल्होत्रा, विनोद पुरोहित, सुभाष सेमवाल आदि मोजूद रहे।

यह भी पढ़े : अच्छी खबर: lilium flower की खेती से जनपद को मिलेगी नई पहचान

Next Post

ब्रेकिंग: Dhami मंत्रिमंडल की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, देखें एक नजर में

ब्रेकिंग: धामी (Dhami) मंत्रिमंडल की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, देखें एक नजर में देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगी है। […]
images 30

यह भी पढ़े