बड़ी खबर: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द करेंगे लागू व बहिनों को एक वर्ष में देंगे तीन मुफ्त सिलेंडर: धामी - Mukhyadhara

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द करेंगे लागू व बहिनों को एक वर्ष में देंगे तीन मुफ्त सिलेंडर: धामी

admin
1648660775211
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में टर्नर रोड क्लेमेंटाउन में आयोजित किया गया भव्य सम्मान समारोह
  • धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता द्वारा किया गया समारोह का आयोजन
  • प्रदेश की जनता ने मिथक तोड़ कर बनाया नया इतिहास : मुख्यमंत्री
  • प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिये स्वर्णिम वर्ष होंगे आगामी 5 साल
  • प्रदेश की जनता से किये गये वायदो को शीघ्र लायेंगे धरातल पर, हर क्षेत्र का विकास राज्य सरकार की प्रतिबद्धता

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बुधवार को टर्नर रोड क्लेमटाउन में विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की जनता द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की जनता से किये गये वायदों को शीघ्र धरातल पर उतारेगी। राज्य के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्रतिबद्धता रहेगी।

IMG 20220330 WA0046

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। राज्य को विकास की दृष्टि से राजत जयन्ती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं, उनका शासनादेश भी जारी हो।

1648660799762

मुख्यमंत्री ने कहा देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेजी से कार्य चल रहा है जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा, जिससे देहरादून से दिल्ली की दूरी महज ढाई घंटे की रह जाएगी।

उन्होंने कहा देहरादून हवाई अड्डे को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने कहा आज केंद्र सरकार के सहयोग से दुर्गम इलाकों में रोड पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा इस दौरान जहां रोड पहुंचाना संभव नहीं है, वहां पर पर्वतमाला योजना के तहत रोपवे पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कार्य सुचारू रूप से चले। इस दौरान कोई परिवार भूखा नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से उन्हें जनता की सेवा करने का पुनः मौका मिला है। हमारे वादे के अनुसार हम यूनिफॉर्म सिविल कोड (uniform sivil code uttarakhand) जल्द ही उत्तराखंड में लागू करेंगे। तथा माताओं तथा बहिनों को 1 वर्ष में 3 मुफ्त सिलेंडर देने पर कार्य करेगी।

कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली एवं मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

यह भी पढें: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: दो शिक्षक निलंबित, जानिए क्या था मामला

 

यह भी पढें: Breaking: उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेंशन में पति- पत्नी को मिलेगा लाभ। पात्र परिवार को ₹14400 के बजाए मिलेगी ₹33600 की सालाना पेंशन

 

यह भी पढें: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बोले: उत्तराखंड को बनाएंगे पर्यटन का उत्कृष्ट डेस्टिनेशन (tourism destination)। पंचायतों में रिक्त पदों को भरेंगे शीघ्र

Next Post

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो (fake audio) वायरल से मचा हड़कंप। दो के खिलाफ केस दर्ज

मुख्यधारा/देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी की छवि खराब करने का मामला (fake audio) प्रकाश में आया है। इससे हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं के पवन गहिर ने दो लोगों पर सीएम धामी व […]
audio

यह भी पढ़े