शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: दो शिक्षक निलंबित, जानिए क्या था मामला - Mukhyadhara

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: दो शिक्षक निलंबित, जानिए क्या था मामला

admin
Screenshot 20220330 192840 Gallery

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जनपद पौड़ी गढ़वाल के दो शिक्षक सस्पेंड किए गए हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डा. आनंद भारद्वाज द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंटरकालेज सुरखेत पौड़ी गढ़वाल के हिन्दी के प्रवक्ता सतीश चन्द्र शाह एवं भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता डा. रामेंद्र भण्डारी को निलंबित किया गया है।

निलंबन आदेश में कहा गया है कि विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में 15 मार्च 2022 की बैठक में इस कार्यालय को प्राप्त हुई। जिसमें कहा गया है कि एक मार्च से सात मार्च तक एनएसएस कैंप के दौरान 4 मार्च की रात नौ बजे स्कूल के हिंदी प्रवक्ता सतीश चन्द्र शाह, प.इ.का. सुरखेत पौड़ी गढ़वाल ने लड़कियों के कक्ष में मदिरा पीकर प्रवेश किया व भौतिक विज्ञापन प्रवक्ता रामेंद्र भंडारी ने लड़कियों के कमरे में घुसकर उनसे छेडख़ानी की।

यह कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 द्वारा प्रतिपादित नियम 4 (क) का सरासर उल्लंघन है। ऐसे में संबंधित शक्तियों का प्रयोग कर उक्त निलंबन का अनुमोदन प्रदान किया जाता है।

IMG 20220330 WA00462

यह भी पढें: Breaking: उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेंशन में पति- पत्नी को मिलेगा लाभ। पात्र परिवार को ₹14400 के बजाए मिलेगी ₹33600 की सालाना पेंशन

Next Post

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बोले: उत्तराखंड को बनाएंगे पर्यटन का उत्कृष्ट डेस्टिनेशन (tourism destination)। पंचायतों में रिक्त पदों को भरेंगे शीघ्र

सड़कों के निर्माण में भी आयेगी तेजी देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाऐं मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि पंचायती राज ‘त्रिस्तरीय पंचायत […]
IMG 20220326 WA0029

यह भी पढ़े