दु:खद खबर (car accident): कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन की मौत, चार जख्मी - Mukhyadhara

दु:खद खबर (car accident): कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन की मौत, चार जख्मी

admin
IMG 20220331 WA0004 1

अल्मोड़ा/मुख्यधारा

अल्मोड़ा जनपद से बड़ी दु:खद खबर (car accident) आ रही है, जहां आज एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार तीन की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग जख्मी हो गए। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार स्याल्दे तहसील क्षेत्र में बसेड़ी के मुसोली में एक कार संख्या यूपी१४डीयू-६३४८ गाजियाबाद से देघाट जा रही थी। जहां भिकियासैंण करीब १० किमी. बसेड़ी (मुसोली) नामक स्थान पर उक्त कार अचानक अनियंत्रित (car accident) हो गई और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरी। अचानक हुए इस हादसे के बाद कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

दुर्घटना (car accident) की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस बल शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचा और रेस्क्यू में जुट गया।

मृतकों में हेमंत कोहली(३९), चन्नू(३७) व राश्मि(३२) पत्नी चंदू शामिल हैं।
इसके अलावा विद्या(३२) पत्नी हेमंत कोहली, आरव (८), रिया (९) पुत्री हेमंत कोहली व जान्ह्वी(६) पुत्री चन्नू निवासी सभी गाजियाबाद हैं। धायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटनास्थल पर तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम व एएसआई व पुलिस बल, चौकी भिकियासैंण भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि वे लोग देघाट क्षेत्र के एक गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि इसी बीच उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त (car accident) हो गई।

1648716639223

 

यह भी पढ़े: बड़ी खबर: मुख्यमंत्री धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो (fake audio) वायरल से मचा हड़कंप। दो के खिलाफ केस दर्ज

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द करेंगे लागू व बहिनों को एक वर्ष में देंगे तीन मुफ्त सिलेंडर: धामी

 

यह भी पढें: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: दो शिक्षक निलंबित, जानिए क्या था मामला

 

यह भी पढें: Breaking: उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेंशन में पति- पत्नी को मिलेगा लाभ। पात्र परिवार को 14400 के बजाए मिलेगी 33600 की सालाना पेंशन

 

यह भी पढें: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बोले: उत्तराखंड को बनाएंगे पर्यटन का उत्कृष्ट डेस्टिनेशन (tourism destination)। पंचायतों में रिक्त पदों को भरेंगे शीघ्र

Next Post

सीएम धामी बोले: चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं ऐसी करें कि देश-विदेश में जाए अतिथि देवो भव: का संदेश

सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं : सीएम पुष्कर सिंह धामी देश विदेश में जाए अतिथि देवो भवः का संदेश। यात्रा प्रबंघन में टेक्नोलोजी का बेहतर उपयोग हो। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा […]
IMG 20220331 WA0004

यह भी पढ़े