उत्तराखंड में ब्लॉक प्रमुखों (Block pramukh) के लिए अच्छी खबर : अब हर माह तेल भरने के लिए मिलेंगे 10 हजार, महाराज की मेहनत लाई रंग - Mukhyadhara

उत्तराखंड में ब्लॉक प्रमुखों (Block pramukh) के लिए अच्छी खबर : अब हर माह तेल भरने के लिए मिलेंगे 10 हजार, महाराज की मेहनत लाई रंग

admin
1660838268275

पंचायतीराज निदेशक ने जारी किया आदेश

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मेहनत रंग एक बार फिर से रंग लाई है। उनके प्रयासों से अब प्रदेश में ब्लाक प्रमुखों (Block pramukh) के वाहनों में तेल के लिए प्रतिमाह 10000 रुपए मिलेंगे। इस संबंध में निदेशक पंचायतीराज बंशीधर तिवारी द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

बताते चलें कुछ दिन पूर्व प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज के समक्ष यह मांग आई थी कि ब्लॉक प्रमुखों के वाहन के लिए पेट्रोल या डीजल की व्यवस्था की जाए।

इस पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के द्वारा सचिव पंचायतीराज व निदेशक पंचायतीराज को आदेश दिए गए कि उक्त प्रकरण में शीघ्र उचित करवाई की जाए। जिस पर कार्यवाही करते हुए यह व्यवस्था कर ली गई है।

इस संबंध में काबीना मंत्री सतपाल महाराज कहते हैं कि आज सभी प्रमुखगणों को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि सभी प्रमुखगणों के वाहन में तेल के लिए प्रतिमाह 10 हजार रुपये की व्यवस्था के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए प्रदेश के ब्लॉक प्रमुखों (Block pramukh) ने पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

आदेश  :-

IMG 20220818 WA0055

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : सचिवालय सेवा संवर्ग के अधिकारियों का प्रमोशन (promotion)., देखें सूची

Next Post

...जब CM Dhami ने अचानक थाम लिया बैडमिंटन और रैकेट से लगाने लगे धुआंधार शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग

राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू : उदघाटन करने पहुंचे सीएम धामी अपने आप को रोक नहीं पाए, रैकेट से लगाए धुआंधार शॉट देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) राजनीति के साथ खेल के शौक के लिए भी […]
IMG 20220818 WA0040

यह भी पढ़े