बड़ी खबर : बहुचर्चित शक्तिमान घोड़ा प्रकरण में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत पांच लोग बरी - Mukhyadhara

बड़ी खबर : बहुचर्चित शक्तिमान घोड़ा प्रकरण में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत पांच लोग बरी

admin
shaktiman horse police

देहरादून/मुख्यधारा

आज सीजेएम कोर्ट से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पक्ष में बड़ा फैसला आया है। गणेश जोशी, योगेंद्र रावत सहित पांच लोगों को कोर्ट ने आज बाइज्जत बरी कर दिया है। जोशी समेत पांच लोगों पर वर्ष 2016 मेें 14 मार्च के दिन विधानसभा घेराव करने के दौरान पुलिस के शक्तिमान घोड़े की टांग तोडऩे का आरोप था।

बताते चलें कि उत्तराखंड देहरादून के बहुचर्चित शक्तिमान घोड़े के मामले में कैबिनेट मंत्री (तत्कालीन विधायक) गणेश जोशी जेल भी जा चुके हैं। यह प्रकरण तक कई दिनों तक मीडिया की सुर्खियां बना रहा तो सोशल मीडिया में भी खूब छाया रहा।

बताते चलें कि पुलिस के धवल शक्तिमान घोड़ा का पैर टूटने के बाद अमेरिका से उसके लिए नकली पैर मंगाया गया था। एक माह तक उपचार के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका और 20 अप्रैल 2016 को शक्तिमान की मौत हो गई।

अपने पक्ष में आए फैसले के बाद गणेश जोशी ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

 

यह भी पढें :CM धामी ने 24 हजार सरकार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की प्रारम्भ

 

यह भी पढें : CM धामी ने किया आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण

 

यह भी पढें : CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिये दी वित्तीय स्वीकृति

 

यह भी पढें : प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे व उप सचिव मंगलेश घिल्डियाल इस दिन पहुंचें बद्रीनाथ

Next Post

बड़ी खबर : 50 लाख तक के कार्यों के लिए उत्तराखंड में अनुभव प्रमाण पत्र की आवश्यकता समाप्त

देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को प्रदेश के बेरोजगारों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 50 लाख तक की निविदा हेतु लिए जाने वाले अनुभव प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। प्रदेश के […]
maharaj ji 1

यह भी पढ़े