बड़ी खबर: बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष बने अजेंद्र अजय। इन दस महानुभावों को मिली सदस्य के रूप में जिम्मेदारी - Mukhyadhara

बड़ी खबर: बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष बने अजेंद्र अजय। इन दस महानुभावों को मिली सदस्य के रूप में जिम्मेदारी

admin
FB IMG 1641785902546

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश सरकार ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में अजेंद्र अजय को अध्यक्ष व किशोर पंवार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा दस महानुभवों को सदस्य बनाया गया है। वहीं बीडी सिंह को समिति का कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह कार्यकाल आगामी तीन वर्षों के लिए होगा। उत्तराखंड शासन ने इसकी अधिसूचना सात जनवरी को की है।

बताते चलें कि इससे पूर्व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह के कार्यकाल में 2020 में देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया था, किंतु तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों तथा पंडा समाज के भारी विरोध के कारण 30 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देवस्थानम बोर्ड को खत्म करने की घोषणा कर दी थी। बाद में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में चारधाम देवस्थानम प्रबंधन एक्ट को निरस्त कर बीकेटीसी को पुनर्जीवित कर दिया गया। अब भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में जाने से पूर्व अपने पूर्व दर्जाधारी अजेंद्र अजय को मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया है।

पढें पूरी सूची:-

IMG 20220109 WA0019 768x1117 1

 

यह भी पढें: Breaking: आचार संहिता में देहरादून में धारा 144 लागू। पढें आदेश

Next Post

दु:खद: पिथौरागढ़ डुंगरी गांव के राजेंद्र हुए गुलदार के शिकार। गांव में शोक की लहर

पिथौरागढ़/मुख्यधारा उत्तराखंड में मानव-वन्य जीव हमले के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही पिथौरागढ़ जनपद के डुंगरी गांव निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र सिंह मेहता गुलदार के शिकार हो गए हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक […]
guldar hamla uttarakhand

यह भी पढ़े