छत्तीसगढ़ : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) की ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में उमड़ा जनसैलाब - Mukhyadhara

छत्तीसगढ़ : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) की ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में उमड़ा जनसैलाब

admin
c 1 1

छत्तीसगढ़ : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) की ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में उमड़ा जनसैलाब

छत्तीसगढ़ में लहरायेगा भाजपा का परचम: महाराज

छत्तीसगढ़/देहरादून

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक, वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में जिस प्रकार से जनसैलाब उमड़ रहा है उससे राज्य में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बन रहा है। एक ही दिन में चार-चार सभायें करके उन्होंने विपक्ष के समक्ष चुनौती पैदा कर दी है। उनका दावा है कि इस बार राज्य में भाजपा का परचम अवश्य लहरायेगा।

c 2 1

यह भी पढें : ओखली एक विरासत पहाड़ के हर घर के आंगन में नजर आने वाली?

उत्तराखंड के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के तुफाने दौरे पर हैं। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव में अधिकांश भाजपा प्रत्याशियों की मांग है कि महाराज उनके क्षेत्र में होने वाली पार्टी की चुनावी सभाओं में सिरकत कर उनके लिए प्रचार करें। बुधवार को कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर में भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते, भटगांव सीट से लक्ष्मी रजवाड़े, भरतपुर सोनहट से  रेणुका सिंह, विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी से विष्णु देव सिंह, विधानसभा क्षेत्र बिल्हा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मलाल कौशिक के समर्थन में एक ही दिन में ताबड़तोड़ चार-चार विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर जनता से भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की घोटालेबाज सरकार जायेगी और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी।

यह भी पढें : नहीं रहे सहाराश्री: सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का तीन दशक बिजनेस के साथ फिल्म और खेल जगत में रहा जलवा, वीआईपी हस्तियों की मिलने के लिए लगी रहती थी लाइन

चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सतपाल महाराज का जगह-जगह पारम्परिक ढंग से ढोल-बाजों के साथ जमकर स्वागत किया। चुनावी सभाओं में उन्होने जनता से पूछने के बाद पहले ही भाजपा प्रत्याशियों को अपनी ओर से विजयी माला भी पहनाई।

इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद व जशपुर के राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

यह भी पढें : केदारनाथ धाम व यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद, इस साल उमड़े रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु

Next Post

Uttarkashi Tunnel Accident : सिलक्यारा में चल रही है रेस्क्यू ऑपरेशन के पल-पल की अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Pushkar Dhami)

Uttarkashi Tunnel Accident : सिलक्यारा में चल रही है रेस्क्यू ऑपरेशन के पल-पल की अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) रेस्क्यू ऑपरेशन पर वर्चुअल माध्यम से निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री ने युद्ध स्तर पर […]
p 1 29

यह भी पढ़े