आज की सबसे बड़ी खबर: हरक सिंह व अनुकृति गुसाँई कांग्रेस में शामिल - Mukhyadhara

आज की सबसे बड़ी खबर: हरक सिंह व अनुकृति गुसाँई कांग्रेस में शामिल

admin
IMG 20220121 WA0004

मुख्यधारा/देहरादून

उत्तराखंड में आज की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हरक सिंह रावत और उनकी बहू अनुकृति गुसाईं कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। इसी के साथ पिछले 5 दिनों से चल रही हाई वोल सियासत भी खत्म हो गई है।

बताते चलें कि हरक सिंह रावत को अचानक मंत्रिमंडल से बर्खास्त करते हुए उन्हें भाजपा की सदस्यता से भी 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था। तभी से हरक सिंह कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे, किंतु उनके प्रयासों को हरीश रावत समेत कई नेताओं ने जल्द पूरे नहीं होने दिया। यहां तक कि दिल्ली हाईकमान तक ने भी उनके संलिप्त होने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।

IMG 20220121 WA0012 1 1 768x576 1

आखिरकार आज वे अपनी बहू अनुकृति गुसाईं समेत कांग्रेस का दामन थाम गए। बताया गया कि कांग्रेस में शामिल होने से पहले हरक सिंह ने माफी मांगी, तभी उनकी राह आसान हो सकी। अब माना जा रहा है कि हरक सिंह की बहू अनुकृति को लैंसडाउन सीट से कांग्रेस टिकट दिया जा रहा है। इसके साथ ही हरक सिंह की खिल्ली उड़ा रहे लोगों के मुंह भी बंद हो गए हैं।

बहरहाल अब देखना यह होगा कि हरक सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब क्या नए समीकरण बनते हैं।

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: भाजपा ने काटे इन 10 सिटिंग विधायकों के टिकट

 

यह भी पढें: उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर: भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

 

 

यह भी पढें: विधानसभा चुनाव: पौड़ी के पांच सीएम व यमकेश्वर के चार भाजपा विधायक भी नहीं बना पाए सिंगटाली पुल। भुगतना पड़ेगा खामियाजा!

Next Post

ब्रेकिंग: आज 4964 लोग हुए कोरोना पॉजीटिप। 8 की मौत

मुख्यधारा/देहरादून प्रदेश में आज 4964 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है, जबकि 8 मरीजों की मौत हुई है। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 26950 पर पहुंच गई है। पढ़ें जिलेवार आंकड़े देहरादून 1489 हरिद्वार 706 उधम सिंह […]

यह भी पढ़े