एक नजर: सीएम भगवंत मान कल गुरप्रीत कौर के साथ करेंगे शादी (CM Bhagwant Maan Marriage), चंडीगढ़ में होगा समारोह - Mukhyadhara

एक नजर: सीएम भगवंत मान कल गुरप्रीत कौर के साथ करेंगे शादी (CM Bhagwant Maan Marriage), चंडीगढ़ में होगा समारोह

admin
IMG 20220706 WA0014

मुख्यधारा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल एक बार फिर से दूसरी शादी (CM Bhagwant Maan Marriage) करने जा रहे हैं। उनकी शादी चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर होगी। डॉ गुरमीत कौर सीएम भगवंत मान की दूसरी दुल्हनिया बनेंगी।

भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी अमेरिका चली गई। पहली पत्नी से सीएम मान के 2 बच्चे हैं। उनके बेटा-बेटी अमेरिका रहते हैं। वह सीएम भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी आए थे।

भगवंत मान की होने वाली दुल्हनिया गुरप्रीत कौर के बारे में बताया जा रहा है कि वे काफी वक्त से मान फैमिली को जानती हैं। इसलिए गुरप्रीत कौर और भगवंत मान के बीच रिश्ते फाइनल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। भगवंत मान (CM Bhagwant Maan Marriage) की होने वाली पत्नी एक सिख बताई जा रही है।

डॉक्टर गुरप्रीत कौर पंजाब के एक आम परिवार से आती हैं। गुरप्रीत और भगवंत मान दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। गुरप्रीत कौर कौन हैं, इस बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह बताया गया है कि वह अक्सर भगवंत मान से मिलने उनके घर जाया करती थीं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी (CM Bhagwant Maan Marriage) में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समय कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है।

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग : उत्तराखंड वन विभाग में पदोन्नत अधिकारियों के बंपर तबादले (Forest Department Promotion & Transfer)। देखें सूची

 

यह भी पढें: अजब-गजब: यहां महिला ने दिया ‘4 हाथ – 4 पैर’ वाले अद्भुत बच्चे को जन्म (four-legged child)। बना कौतुहल का विषय

Next Post

बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री नकवी और आरसीपी सिंह ने दिया इस्तीफा (Mukhtar Abbas Nakvi), नकवी हो सकते हैं उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार। चर्चाएं शुरू

मुख्यधारा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Nakvi) ने इस्तीफा दे दिया है। वे अल्पसंख्यक मामलों का विभाग संभाल रहे थे। मोदी सरकार के दो मंत्रियों के राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल कल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है। […]
IMG 20220706 WA0021

यह भी पढ़े