बड़ी खबर: ऋतु खंडूड़ी(ritu khanduri) ने किया नामांकन। शनिवार को उत्तराखंड को मिल जाएंगी प्रथम महिला विस. अध्यक्ष - Mukhyadhara

बड़ी खबर: ऋतु खंडूड़ी(ritu khanduri) ने किया नामांकन। शनिवार को उत्तराखंड को मिल जाएंगी प्रथम महिला विस. अध्यक्ष

admin
1648129084049

मुख्यधारा/देहरादून

उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर है, यहां आगामी शनिवार 26 मार्च को पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष मिलने जा रही है। इसके लिए कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी (ritu khanduri) ने आज विधानसभा में नामांकन भर दिया है।

ऋतु खंडूड़ी (ritu khanduri) के आज सायं विधानसभा में नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, काबीना मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य व विधायक सरिता आर्य व शैलारानी रावत सहित कई अन्य विधायक मौजूद थे।

video

उत्तराख्ंड में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी महिला प्रत्याशी को विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन कराया गया है। ऋतु खंडूड़ी (ritu khanduri) ने आज नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर दी है। नामांकन के लिए 24 एवं 25 मार्च की तिथि निर्धारित है, जबकि शनिवार 26 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए निर्वाचन होना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं विधायकों ने ऋतु खंडूड़ी (ritu khanduri) को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: धामी सरकार की प्रथम कैबिनेट बैठक में हुआ महत्वपूर्ण फैसला। पढ़ें पूरी खबर

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: पहली केबिनेट (cabinet meeting) में संगठन ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा दृष्टि पत्र

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में होगा अहम कदम: धामी

Next Post

बड़ी खबर: महिला हत्या(murder) मामले में पुलिस ने किया नेपाली युवक गिरफ्तार। आरोपी की थी ये मंशा

पुरोला। थाना मोरी क्षेत्र के आराकोट में महिला की हत्या (murder) के मामले में पुलिस ने एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवक ने शराब के नशे में महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने […]
1648181137615

यह भी पढ़े