बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से चढ़ा सियासी पारा - Mukhyadhara

बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से चढ़ा सियासी पारा

admin
yashpal sanjeev

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार कांग्रेस को पटखनी दिए जाने के बाद आज एक बड़ी खबर कांग्रेस के पक्ष में बड़ी तेजी से तैर रही है। खबर है कि भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री अपने विधायक पुत्र संजीव आर्य के साथ भाजपा का साथ छोड़ आज अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। इस खबर से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पिछले काफी समय से पार्टी से खफा चल रहे थे, किंतु वे इसे जाहिर नहीं कर रहे थे। यही कारण था कि गत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक यशपाल आर्य के यमुना कालोनी आवास पर पहुंच गए थे और उनसे काफी समय तक चर्चा की थी। हालांकि तब इसे सामान्य मुलाकात बताकर यह दर्शाने की कोशिश की गई थी कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य चल रहा था। अब एक बार फिर मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के खबरों ने अचानक प्रदेश का सियासी पारी चढ़ा दिया है।

वहीं कांग्रेस का दावा है कि अगले कुछ समय में भाजपा से कई नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

बताते चलें कि इससे पूर्व पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था।

यही नहीं धनौल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार एवं भीमताल से निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इससे भाजपा ने अपना कुनबा बढ़ाने में बढ़त हासिल अवश्य की, किंतु अब भाजपा के मंत्री और विधायक कांग्रेस में शामिल होते हैं तो इससे भाजपा को भी झटका अवश्य लगेगा।

यह भी पढें : सावधान: त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों की पौबारह। खाद्य नमूने फेल होने पर 20 दुकानदारों पर मुकदमा

यह भी पढें : सनसनी : यहां घर में आ रहा था बदबूदार पानी, टैंक खोला तो तैर रहा था शव

यह भी पढें : सियासत : निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा व उनकी पत्नी प्रमुख कमलेश कैड़ा भाजपा में शामिल

यह भी पढें : बड़ी खबर: बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित। उत्तराखंड से इन्हें मिली जगह। देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के विकास के लिए PM मोदी ने दी ये महत्वपूर्ण सौगातें। बोले : देवभूमि उत्तराखण्ड से मन, कर्म, सत्व और तत्व का है नाता

Next Post

बड़ी खबर: मंत्री यशपाल आर्य व संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल। भाजपा को झटका

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जैसा अनुमान लगाया जा रहा था, ठीक उसी प्रकार आज भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में शामिल […]
FB IMG 1633932724085

यह भी पढ़े