Modi's surname issue: सत्ता से विदाई के लिए भाजपा (bjp) की उल्टी गिनती शुरू: राजीव महर्षि - Mukhyadhara

Modi’s surname issue: सत्ता से विदाई के लिए भाजपा (bjp) की उल्टी गिनती शुरू: राजीव महर्षि

admin
Screenshot 20230805 071455 Gallery

Modi’s surname issue: सत्ता से विदाई के लिए भाजपा की उल्टी गिनती शुरू : राजीव महर्षि

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि ने उच्चतम न्यायालय द्वारा ‘मोदी’ सरनेम मानहानि मामले (Modi’s surname issue) में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कहा कि यह न्याय की जीत है।

  • कांग्रेस को देश की न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा

महर्षि ने कहा कि कांग्रेस को देश की न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है और हमें इसीलिए न्याय की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

यह भी देखें : Video: उत्तराखंड के गौरीकुंड में आपदा का कहर

महर्षि ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले से कांग्रेस पार्टी के साथ ही देश की जनता भी खुश है। इस निर्णय के बाद लोगों का न्यायिक प्रणाली पर विश्वास दृढ़ हुआ है।

महर्षि ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अब किसी भी तरह की सरकार का दबाव नहीं है। राहुल इस अग्निपरीक्षा में सफल होकर मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं। यह सत्तारूढ़ दल के लिए खतरा है, उन्हें इस बात को समझ लेना चाहिए कि अब राहुल गांधी को वे लोग रोक नहीं पाएंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम सामने आ जाएगा।

यह भी पढें : Landslide in Gaurikund Uttarakhand: भूस्खलन घटना में अब तक 19 लोगों के लापता होने की सूचना

कांग्रेस नेता महर्षि ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय (Modi’s surname issue) के बाद भाजपा बैकफुट पर आ गई है, उसकी राहुल गांधी को रोकने की हर कोशिश नाकाम हो गई है। अभी तक तंज कस रहे भाजपा नेताओं को जल्द नजर आएगा कि आने वाले दिनों में विपक्ष का गठबंधन INDIA बहुत मजबूत होगा और अहंकारी भाजपा की सत्ता से विदाई करेगा।

Next Post

जानिए आज शनिवार 5 अगस्त को कैसा रहेगा आपका दिन (5 August 2023 Rashiphal)

जानिए आज शनिवार 5 अगस्त को कैसा रहेगा आपका दिन (5 August 2023 Rashiphal) दिनांक:- 05 अगस्त 2023 🌺 आज का पंचांग 🌺 दिन:- शनिवार युगाब्दः- 5125 विक्रम संवत- 2080 शक संवत -1945 अयन – दक्षिणायण (याम्यायण) गोल – सौम्यायण […]
Rashiphal 3

यह भी पढ़े