बड़ी खबर : उत्तराखंड कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का नाम फाइनल। अधिकारिक ऐलान होना बाकी - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का नाम फाइनल। अधिकारिक ऐलान होना बाकी

admin
ganesh godiyal congress uttarakhand adhyax 1

देहरादून/मुख्यधारा

बड़े लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के लिए चल रहे कयासों का दौर अब खत्म हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के नाम पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए मुहर लगी है, जबकि प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष होंगे। इसके अलावा पूर्व सीएम हरीश रावत चुनाव संचालन समिति के प्रमुख होंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं, जिनमें भुवन कापड़ी, तिलकराज बेहड़, प्रो. जीतराम एवं रंजीत रावत का नाम शामिल है। हालांकि इसकी अधिकारिक सूची जारी होनी अभी बाकी है।

बताते चलें कि उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद यहां नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त चल रहा था। तभी से प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ कई दिनों तक मंथन चला, किंतु कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। बताया गया कि इन पदों पर अब नाम फाइनल हो गए हैं। उम्मीद है जल्द इनके नामों की औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी।

 

Next Post

महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

पौड़ी/मुख्यधारा  प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण,सिंचाई मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में अनेक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। प्रदेश के पर्यटन लोक निर्माण, सिंचाई, मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार […]
IMG 20210722 WA0009

यह भी पढ़े