बड़ी खबर: यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सीएम धामी का आया बड़ा बयान - Mukhyadhara

बड़ी खबर: यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सीएम धामी का आया बड़ा बयान

admin
cm dhami 5

देहरादून/मुख्यधारा

आज दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य और उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य के भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान आया है। यही नहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सीएम के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इस पार्टी में किसी के आने और जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जिस प्रकार हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज पूरा हिंदुस्तान का मान, सम्मान व पहचान व स्वाभिमान बढ़ा है। हमारा भारत एक मजबूत भारत के रूप में पूरी दुनिया के सामने आया है। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए हम विकास की जो धारा उन्होंने देश और उत्तराखंड के अंदर चलाई है, उन सबको धरातल पर उतारें। इसलिए हर वर्ग के लिए हमने कुछ न कुछ करने की कोशिश की है।

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले नेताओं के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि हमने सभी लोगों का सम्मान किया है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता को भी महत्व दिया जाता है। यहां पर हमारे सामान्य कार्यकर्ता का भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर पर सम्मान होता है। प्रधानमंत्री के स्तर पर सम्मान होता है, गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री सहित हर स्तर पर सम्मान होता है। अब कोई जा रहा हो तो मैं समझता हूं कि उनके व्यक्तिगत हित राष्ट्र हित से ज्यादा हो गए होंगे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समुद्र है। यहां पर न किसी के आने से फर्क पड़ता है न किसी के जाने से फर्क पड़ता है। हमने उनको पूरा सम्मान दिया पार्टी के अंदर। मेरे तो वे व्यक्तिगत बड़े अच्छे मित्र हैं। अब पता नहीं उन्हें कहां क्या परेशानी आई। भारतीय जनता पार्टी में अगर छोटा सा कार्यकर्ता भी आता है तो एक परिवार की तरह उसका सम्मान किया जाता है। कहीं हो सकता है कि जैसा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोई उनका व्यक्तिगत काम न हो पाया हो। इसलिए जाने वाले कोई रोक नहीं सकता।

ganesh joshi 3

उत्तराखंड में इसे दलित पॉलिटिक्स से जोड़ने के सवाल पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरीश रावत जी क्या कहते हैं और क्या करते हैं, इसका इतिहास गवाह है। इसलिए मैं नहीं समझता। वे जहां-जहां जाते हैं, वहां बंटाधार कर देते हैं। पंजाब में गए वहां बंटाधार हो गया और अब यहां बंटाधार करने वाले हैं। यशपाल आर्य को सीएम का कंडिडेट बनाए जाने के सवाल पर जोशी ने कहा कि ये हो सकता है, क्योंकि राजनीति में कुछ भी हो सकता है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल कहते हैं कि लगता है कि लोगों को कच्चे लालच में फंसाना उनका शगल है और धोखा देना, जिस तरह से उन्होंने उत्तराखंड को धोखा दिया है। मैंने चुनौतीपूर्वक कई बार उनसे पूछा कि आपने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहते आपने उत्तराखंड के लिए क्या किया, देश के जल संसाधन मंत्री रहते हुए तब आपने उत्तराखंड के लिए क्या किया, हरिद्वार के सांसद रहते हुए आपने हरिद्वार के लिए क्या किया, एक भी सवाल का जवाब हरीश रावत जी नहीं दे पाए हैं और इस सवाल का जवाब भी उनके पास नहीं है कि वो अपने अलावा किसी और को भी कहीं समायोजित करने की क्षमता रखते हैं। केवल और केवल हर प्रयास करके किसी तरह से मेरा कुछ हो जाए, ये एकमात्र काम हरीश रावत जी का है। इसीलिए वे अकेले पड़े थे और आगे भी अकेले ही रहेंगे।

vinay goyal

विनय गोयल ने कहा कि भाजपा ने नारा दिया था कि अबकी बार साठ पार। चुनाव से पहले ही हम साठ हो गए थे, लेकिन हमारे लिए कुछ काम भी बचा रहना चाहिए। हम लोग निश्चित रूप से हमने जो अबकी बार साठ पार का नारा दिया था, हम उसको सिद्ध करके दिखाएंगे। हम 2022 में साठ पार करके दिखाएंगे। जैसा मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी का हित अपना हित राष्ट्र हित से बड़ा है तो ऐसे व्यक्ति के बारे में मैं चर्चा नहीं करना चाहता, लेकिन जिनके दिल में राष्ट्र पहले बसता है, वैसा व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी में रहता है।

 

यह भी पढें :सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया Uttarakhand में अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ। 14 लाख राशन थैलों का होगा वितरण

यह भी पढें : बड़ी खबर: यशपाल आर्य के आने से 2022 में कांग्रेस को सरकार बनाने से नहीं रोक सकता कोई ‘माई का लाल’: कुंजवाल

यह भी पढें : उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: यशपाल आर्य ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

यह भी पढें : बड़ी खबर: मंत्री यशपाल आर्य व संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल। भाजपा को झटका

यह भी पढें : बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से चढ़ा सियासी पारा

Next Post

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (अन्नोत्सव) में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन वितरण

अल्मोड़ा/मुख्यधारा  भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का (अन्नोत्सव) कार्यक्रम का शुभारम्भ आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया। जनपद में इस कार्यक्रम का शुभारम्भ विकास भवन सभागार में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ […]
WhatsApp Image 2021 10 11 at 2.50.57 PM

यह भी पढ़े