विकास की जिस अवधारणा के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी, आज भी अधूरे हैं वे सपने : विशाल - Mukhyadhara

विकास की जिस अवधारणा के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी, आज भी अधूरे हैं वे सपने : विशाल

admin
1637756418562

देहरादून/मुख्यधारा

आज राजपुर रोड विधानसभा के तिलक रोड वार्ड की गुजराती बस्ती में आम आदमी पार्टी द्वारा एक बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुऐ कहा उत्तराखण्ड का गठन हुऐ बीस वर्ष बीत चुके हैं, राज्य में हमेशा एक बार भाजपा, एक बार काँग्रेस दोनों ही दलों की सत्ता रही है, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि विकास की जिस अवधारणा के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, आज तक भी उनके उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो पाई।

उत्तराखण्ड में पहली बार एक ऐसे राजनीतिक दल का आगमन हुआ है, जिसने जनता के मूलभूत हितों को सुनिश्चित करने की बात कही है। जिस प्रकार दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे हैं, उनकी प्रशंसा आज भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ही रही है। हम आपसे वादा करते हैं एक बार आप पार्टी को वोट देकर सरकार बनवा दीजिए। यदि पाँच सालों में हमने काम नहीं किया तो अगली बार हमें वोट मत देना।

इस अवसर पर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, पूर्व संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह, विधानसभा सहसचिव विक्की ठाकुर, ऊषा शर्मा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सरिता गिरी, रोशनी रावत, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ संदीप हैरिस, अध्यक्षा महिला मोर्चा राजबीरी, युवा मोर्चा अध्यक्षा रेनू कटारिया, मुकुल बिडला, गोपाल, अजय, करन आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Next Post

कैबिनेट मंत्री महाराज ने छोटे राज्यों में विधान परिषद का गठन को बताया धन की बर्बादी

तत्कालीन चुनाव प्रभारी सुरेश पचौरी ने भी सिरे से खारिज किया था इस विषय को देहरादून/मुख्यधारा कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में विधान परिषद की वकालत करने पर वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल […]
IMG 20210826 WA0008

यह भी पढ़े