भाजपा विधायक चैंपियन बोले- मैं भी इसी उत्तराखंड का बच्चा हूं, मुझे माफ कर दीजिए। पार्टी में हुई वापसी - Mukhyadhara

भाजपा विधायक चैंपियन बोले- मैं भी इसी उत्तराखंड का बच्चा हूं, मुझे माफ कर दीजिए। पार्टी में हुई वापसी

admin
FB IMG 1598268489570

देहरादून। भाजपा के दबंग विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की आज पार्टी में वापसी हो गई है। उन्हें गत वर्ष प्रदेश के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने के बाद भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
इस मौके पर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने कहा कि आपका छोटा साथी होने के नाते सबसे पहले मैं पार्टी का सेवक हूं। मुझसे गलतियां हुई और इस तेरह माह के कार्यकाल में मैंने पार्टी की रीति-नीतियों का पूरा पालन किया। दिसंबर में जिला पंचायत का चुनाव हुआ, हमने भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य किया। मेरी धर्मपत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी वोट और और सदस्यों की वोट दिलवा करके पहली बार हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष निर्वाचित हुआ। पिछली वर्ष एक वीडियो वायरल किया गया था। जिसमें मुझे दिखाया गया था अपने प्रदेश के लिए अपशब्द कहते हुए। मैंने तभी खेद व्यक्त किया था और आज पुन: अपने देवभूमिवासियों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। इस देवभूमि का बच्चा हूं, इसी माटी का लाल हूं और देवभूमि तो अपने बच्चों को माफ करती आई है। और मेरा तो नाता बहुत गहरा है। मेरी सगी दादी रानी सरस्वती देवी गढ़वाल के लैंसडौन के पट्टी जोतस्यूं के सिमारखाल के रहने वाली थी। तो मेरे अंदर तो आधा खून पहाड़ का खून है। मैं कैसे गलत बोल सकता हूं। वैसे भी अगर गलती हुई होगी, पुन: क्षमायाचना करता हूं और पार्टी के अनुशासन का पालन करूंगा। रीति नीति का पालन करूंगा एक कार्यकर्ता की भांति व्यवहार करूंगा।


इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने घोषणा की कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को भाजपा में वापस ले लिया गया है। इस मौके पर उन्होंने चैंपियन को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल को भी माफ करते हुए पार्टी मेें वापस ले लिया गया है। भगत ने कहा कि दोनों विधायक अब पार्टी अनुशासन का पालन करते हैं और उन्होंने लिखित में खेद जता दिया है, इसलिए उन्हें वापस ले लिया गया।
बताते चलें कि करीब तेरह माह पहले चैंपियन का डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे प्रदेश के लिए अपशब्द कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनकी प्रदेशभर में जमकर आलोचना हुई, वहीं भारतीय जनता पार्टी की भी खूब किरकिरी हुई थी। जिस पर विधायक को भाजपा ने निष्कासित कर दिया था।

Next Post

रुद्रप्रयाग : सेमी भैंसारी ग्राम पंचायत को अन्यत्र विस्थापित करने को सीएम से वार्ता करेंगी जि.पं. अध्यक्ष अमरदेई शाह

आपदा की घड़ी में क्षेत्रीय जनता को हरसंभव मदद का आश्वासन सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग। आज रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने आपदा प्रभावित क्षेत्र (रामपुर, न्यालसु, शेरसी, बड़ासु, फाटा, खाट, खुमेरा, देवीधार, सेमी-भैंसारी) का दौरा कर स्थितियों का जायजा लिया। आपदा […]
IMG 20200824 WA0028

यह भी पढ़े