नई सरकार : इस बार मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) का 'बड़ा आकार', 7 महिलाओं को मिली जगह, जानिए कौन कैबिनेट और कौन बने राज्य मंत्री - Mukhyadhara

नई सरकार : इस बार मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) का ‘बड़ा आकार’, 7 महिलाओं को मिली जगह, जानिए कौन कैबिनेट और कौन बने राज्य मंत्री

admin
n 1 1

नई सरकार : इस बार मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) का ‘बड़ा आकार’, 7 महिलाओं को मिली जगह, जानिए कौन कैबिनेट और कौन बने राज्य मंत्री

मुख्यधारा डेस्क

18 वीं लोकसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया लगभग खत्म हो चुकी है। अब केवल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होना शेष रह गया है। रविवार शाम को राजधानी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में शाम 7:15 पर शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह 9:50 तक चलता रहा। करीब ढाई घंटे चला यह शपथ ग्रहण समारोह सबसे लंबा रहा।

मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू हो चुका है। इस बार सबसे ज्यादा मंत्रियों ने शपथ ली। साल 2014 में 46 मंत्रियों ने शपथ ली थी। वहीं 2019 में 52 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। मोदी सरकार 3.0 में सबसे ज्यादा 11 मंत्री उत्तर प्रदेश से शामिल किए गए हैं।

वहीं आठ मंत्री बिहार है। इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस बार मोदी मंत्रिमंडल का आकार पहले की अपेक्षा बहुत बड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें : खाद्य विभाग (Food department) गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए करता है संजीवनी का काम: रेखा आर्या

सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण कर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर ली, जो लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान समेत 30 कैबिनेट मिनिस्टर्स ने शपथ ली। वहीं 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

मंत्रिमंडल में सिर्फ 15% यानी 11 मंत्री एनडीए के घटक दलों से है। कैबिनेट में 33 चेहरे नए हैं।

फिलहाल एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है। कांग्रेस या अन्य पार्टियों से भाजपा में आए 13 लोगों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इस मंत्रिपरिषद में कुल सात महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनमें दो कैबिनेट मंत्री बनाई गई हैं, जबकि पिछली मंत्रिपरिषद में कुल 10 महिला मंत्री थीं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार, साध्वी निरंजन ज्योति, दर्शना जरदोश, मीनाक्षी लेखी और प्रतिमा भौमिक को 18वीं लोकसभा की मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली। आम चुनाव में 74 महिला उम्मीदवादों ने जीत दर्ज की और यह संख्या 2019 में निर्वाचित 78 महिला प्रत्याशियों की तुलना में कुछ कम है।

यह भी पढ़ें : जुलाई तक उत्तराखण्ड निवास तैयार करने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद की शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी देशों के नेता भी मौजूद रहे। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह में हिस्सा लिया। वहीं फिल्म स्टार अक्षय कुमार और शाहरुख खान भी मौजूद रहे।

इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
आइए जानते हैं कौन-कौन कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री बनाए गए।

कैबिनेट मंत्री

1. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)
2. राजनाथ सिंह
3. अमित शाह
4. नितिन गडकरी
5. जेपी नड्डा
6. शिवराज सिंह
7. निर्मला सीतरमण
8. एस जयशंकर
9. मनोहर लाल खट्टर
10. एचडी कुमारस्वामी
11. पीयूष गोयल
12. धर्मेंद्र प्रधान
13. जीतनारम मांझी
14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
15. सर्वानंद सोनेवाल
16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
17. राम मोहन नायडू
18. प्रह्लाद जोशी
19. जुएल ओरांव
20. गिरिराज सिंह
21. अश्विनी वैष्णव
22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
23. भूपेंद्र यादव
24. गजेंद्र सिंह शेखावत
25. अन्नपूर्णा देवी
26. किरण रिजिजू
27. हरदीप पुरी
28. मनसुख मांडविया
29. जी किशन रेड्डी
30. चिराग पासवान
31. सीआर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

32. राव इंद्रजीत सिंह
33. जितेंद्र सिंह
34. अर्जुन राम मेघवाल
35. प्रतापराव गणपतराव जाधव
36. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

37. जितिन प्रसाद
38. श्रीपद यशो नाइक
39. पंकज चौधरी
40. कृष्णपाल गुर्जर
41. रामदास अठावले
42. रामनाथ ठाकुर
43. नित्यानंद राय
44. अनुप्रिया पटेल
45. वी सोमन्ना
46. चंद्रशेखर पेम्मासानी
47. एसपी सिंह बघेल
48. शोभा करांदलाजे
49. कीर्तिवर्धन सिंह
50. बीएल वर्मा
51. शांतनु ठाकुर
52. सुरेश गोपी
53. एल मुरगन
54. अजय टमटा
55. बंदी संजय
56. कमलेश पासवान
57. भागीरथ चौधरी
58. सतीश दुबे
59. संजय सेठ
60. रवनीत सिंह बिट्टू
61. दुर्गादास सुइके
62. रक्षा खडसे
63. सुकांता मजूमदार
64. सावित्री ठाकुर
65. तोखन साहू
66. राजभूषण चौधरी
67. श्रीनिवास वर्मा
68. हर्ष मल्होत्रा
69. नीमूबेन बमभानिया
70. मुरलीधर मोहोल
71. जॉर्ज कुरियन
72. पबित्रा मार्गेरिटा

यह भी पढ़ें : ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के हृदय रोग शिविर में बदले चार वाल्व

Next Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड की इन दो सीटों पर उपचुनाव 10 जुलाई को, देखें पूरा शेड्यूल

ब्रेकिंग: उत्तराखंड की इन दो सीटों पर उपचुनाव 10 जुलाई को, देखें पूरा शेड्यूल देहरादून/मुख्यधारा केंद्र में 9 जून 2024 को नई सरकार के गठन के तुरंत बाद आज सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का […]
b 1 3

यह भी पढ़े