सियासत : बंशीधर भगत ने पूर्व सीएम हरीश रावत को बताया कांग्रेस का कालनेमि तो हरदा ने भगत को बताया रावण जैसा संवाद करने वाले - Mukhyadhara

सियासत : बंशीधर भगत ने पूर्व सीएम हरीश रावत को बताया कांग्रेस का कालनेमि तो हरदा ने भगत को बताया रावण जैसा संवाद करने वाले

admin
harda banshidhar bhagat

मुख्यधारा ब्यूरो

देहरादून। आजकल उत्तराखंड की दो प्रमुख राजनैतिक पार्टियों के शीर्ष नेताओं के बीच वाक युद्ध चल रहा है। राजनीति के माहिर खिलाड़ी हरीश रावत ने अपने अनोखे अंदाज में भाजपा के शीर्ष नेताओं को गत दिवस पहाड़ी खीरे का रायता भी भेजा था। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के लिए कहा था कि वह रामलीला में पाठ तो दशरथ का करते हैं, लेकिन बहुधा संवाद रावण जैसे करते हैं। उन्होंने भगत के नाम बकायदा एक वीडियो के साथ ही खत भी लिखा है।
इसके विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी उन्हें कांग्रेस का कालनेमि बताकर उनके लिए लंबा-चौड़ा खत लिखा है। भगत का कहना है कि उनके पार्टी परिवार में दिक्कत है, लेकिन आक्षेप दूसरों पर लगा रहे हैं। इस तरह के वाक युद्ध के बीच दोनों ही नेताओं ने आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने का दावा किया है। आइए आप भी पढि़ए बंशीधर भगत व  हरीश रावत के ही शब्दों में पूरा खत।

बंशीधर भगत के शब्दों में पूरा खत:-

20200719 223341

20200719 223628

20200719 223732

हरीश रावत के शब्दों में पूरा खत:

20200719 234411

20200719 234427

बहरहाल, दोनों नेताओं के वाकयुद्ध के पीछे का क्या रहस्य होगा, यह तो वे ही बेहतर बता सकते हैं, किंतु इतना जरूर है कि उपरोक्त दोनों नेताओं के सियासतभरे खत एक दूसरे को पॉलीटिकल चुनौती देने के साथ ही आक्षेप लगाते हुए 2022 की बुनियाद तैयार करते हुए नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर बंशीधर भगत के पत्र को पढ़कर स्पष्ट होता है कि उन्होंने हरदा के रायते पर नया फ्लेवर तो डाल ही दिया है। अब देखना यह है कि आने वाले समय में किस दिग्गज नेता का रायता फैलता है और कौन उस रायते को समेटकर अपनी पार्टी की सेहत को सुधारने में सदुपयोग कर पाता है!

यह भी पढें : उत्तराखंड : corona की अब तक की सबसे बड़ी खबर। आज 239 मामले/ हरिद्धार में 150/ पंद्रह सैन्य कर्मी भी

यह भी पढें : उत्तराखंड के लिए दु:खद खबर : लेहर लद्दाख में किच्छा निवासी एक जवान शहीद

यह भी पढें : स्कूल फीस : पब्लिक स्कूल कर रहे सरकार व हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन। तीन माह की फीस जमा करने का बना रहे दबाव

यह भी पढ़ें : गजब पौड़ी गढ़वाल का एक ऐसा कर्मवीर, जो अपने क्षेत्रवासियों के लिए बन गया दशरथ मांझी। इस रिटायर्ड फौजी ने सरकार को ऐसे दिखाया आईना

Next Post

बड़ी खबर : आज उत्तराखंड में फिर 127 कोरोना पॉजिटिव। 9400 लोगों को अभी भी रिपोर्ट का इंतजार

देहरादून। आज प्रदेश में 127 और नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इससे पहले रविवार को अब तक के रिकॉर्ड 239 मामले पाए गए थे। इस प्रकार अब प्रदेश में 1338 एक्टिव मामले हो गए हैं। अब तक यहां 55 […]
images 4

यह भी पढ़े