उत्तराखंड के लिए दुखद खबर : लेह लद्दाख में किच्छा निवासी एक जवान शहीद - Mukhyadhara

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर : लेह लद्दाख में किच्छा निवासी एक जवान शहीद

admin
20200719 134119
ऊधमसिंहनगर। लेह लद्दाख से एक बुरी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तराखंड के किच्छा निवासी एक 24 साल का जवान शहीद हो गया है।
बताया गया कि वह वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुआ था। तब से उनके परिजन अपने पुत्र को सेना में देख बड़े प्रसन्न थे, लेकिन अचानक उनकी प्रसन्नता शोक में बदल गई है। जैसे ही परिजनों को उनके शहीद होने की खबर मिली, वहां कोहराम मच गया एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा क्षेत्र के गौरीकला के निवासी देव बहादुर थापा पुत्र शेर बहादुर थापा इन दिनों लेह लद्दाख में तैनात थे। उस क्षेत्र में आजकल चीन से तनातनी चल रही है। शनिवार रात को बनबसा में स्थित सेना के कैंप की ओर से देव बहादुर थापा के शहीद होने की सूचना उनके परिजनों को दी गई, जिससे वहां कोहराम मच गया। निकट संबंधी और आस-पड़ोस के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। आज शाम या रात्रि तक शहीद का शव घर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
20200719 135634

इस दुखद खबर के बाद किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया।

20200719 133920

 इसके अलावा उनके निधन से नानकमत्ता के विधायक प्रेम सिंह राणा ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं और परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
20200719 135057
Next Post

गजब : पौड़ी गढ़वाल का एक ऐसा कर्मवीर, जो अपने क्षेत्र के लिए बन गया दशरथ मांझी। इस रिटायर्ड फौजी ने सरकार को ऐसे दिखाया आईना

सच्चे कर्मवीर बनकर 55 दिनों में क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात मुख्यधारा ब्यूरो/यमकेश्वर पर्वतों को काटकर सड़कें बना देते हैं वे। सैकड़ों मरुभूमि में नदियां बहा देते हैं वे। गर्भ में जल-राशि के बेड़ा चला देते हैं वे। जंगलों में […]
IMG 20200719 WA0044

यह भी पढ़े