उत्तराखंड : corona की अब तक की सबसे बड़ी खबर। आज 239 मामले/ हरिद्धार में 150/ पंद्रह सैन्य कर्मी भी - Mukhyadhara

उत्तराखंड : corona की अब तक की सबसे बड़ी खबर। आज 239 मामले/ हरिद्धार में 150/ पंद्रह सैन्य कर्मी भी

admin 1
corona 1

अभी भी 8104 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार

मुख्यधारा ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना की अब तक की सबसे बड़ी खबर आई है। आज प्रदेशभर में 239 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं, जिनमें हरिद्वार जिले में रिकॉर्ड 150 मामले सामने आने के बाद जनपद में नई चिंता बढ गई है।

इस प्रकार अब प्रदेश में लगातार बढ़ रहे एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1311 पर पहुंच गया है। हालांकि कुल संक्रमित मामलों के आंकड़े 4515 पहुंच गया है, जबकि इसमें से 69.01 प्रतिशत की दर से अब तक 3116 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

इसके अलावा अब तक प्रदेश में 52 संक्रमित लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है, जबकि 36 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

आज इन जिलों से पाए गए इतने मामले

  •  हरिद्वार जनपद से आई रिकॉर्ड 150 मामले पाए गए हैं जिनमें 139 लोग पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं, जबकि 11 की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।
  • दूसरे नंबर पर आज देहरादून जनपद रहा यहां से 58 नए मामले पाए गए हैं। जनपद से 21 मामले प्राइवेट लैब से पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां से 3 स्वास्थ्य कर्मी दो सीआईएसएफ और 13 सेना के जवान  व दो सीआईएसएफ के जवान शामिल है। इसके अलावा तीन लोग सिक्किम से एक नोएडा एक हिमाचल प्रदेश एक गुजरात एक बिहार दो हैदराबाद एक अरुणाचल प्रदेश 12 पैरों से लौटा है। इसके अलावा 12 व्यक्ति पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं।
  •  उधम सिंह नगर जिले से आज 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें एक व्यक्ति  अफजलगढ़ एक दिल्ली एक बदायूं से लौटा है चार लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है, जबकि 6 लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के कारण इसकी चपेट में आए हैं।
  • अल्मोड़ा जनपद से एक व्यक्ति पाया गया है, जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री में रिकॉर्ड नहीं है।
  • चमोली जनपद से दिल्ली से लौट आए एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
  • उत्तरकाशी से आज 5 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिनमें 2 लोग जम्मू कश्मीर से एक बिहार से लौटा है, जबकि दो लोगों की ट्रैवल रिकॉर्ड ज्ञात नहीं है।
  • पौड़ी गढ़वाल से आज चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें एक दिल्ली से लौटा है, जबकि 3 लोगों के ट्रेवल रिकॉर्ड में नहीं है।
  • नैनीताल जिले से आज 7 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है यह सभी लोग संक्रमित लोगों के कारण पॉजिटिव हुए हैं।

इस प्रकार वर्तमान में 1311 एक्टिव मामले प्रदेश की विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 104 118 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज भी 2573 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। आज 2505 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 35 मरीज आज विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। हालांकि बड़ी बात यह है कि अभी भी 8104 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।

20200719 193934

20200719 193952

यह भी पढें : उत्तराखंड के लिए दु:खद खबर : लेहर लद्दाख में किच्छा निवासी एक जवान शहीद

यह भी पढें : स्कूल फीस : पब्लिक स्कूल कर रहे सरकार व हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन। तीन माह की फीस जमा करने का बना रहे दबाव

यह भी पढ़ें : गजब पौड़ी गढ़वाल का एक ऐसा कर्मवीर, जो अपने क्षेत्रवासियों के लिए बन गया दशरथ मांझी। इस रिटायर्ड फौजी ने सरकार को ऐसे दिखाया आईना

Next Post

सियासत : बंशीधर भगत ने पूर्व सीएम हरीश रावत को बताया कांग्रेस का कालनेमि तो हरदा ने भगत को बताया रावण जैसा संवाद करने वाले

मुख्यधारा ब्यूरो देहरादून। आजकल उत्तराखंड की दो प्रमुख राजनैतिक पार्टियों के शीर्ष नेताओं के बीच वाक युद्ध चल रहा है। राजनीति के माहिर खिलाड़ी हरीश रावत ने अपने अनोखे अंदाज में भाजपा के शीर्ष नेताओं को गत दिवस पहाड़ी खीरे […]
harda banshidhar bhagat

यह भी पढ़े