मध्य प्रदेश में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व (BJP central leadership) ने नए चेहरे पर लगाई मुहर, मोहन यादव होंगे मुख्यमंत्री - Mukhyadhara

मध्य प्रदेश में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व (BJP central leadership) ने नए चेहरे पर लगाई मुहर, मोहन यादव होंगे मुख्यमंत्री

admin
m 1 5

मध्य प्रदेश में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व (BJP central leadership) ने नए चेहरे पर लगाई मुहर, मोहन यादव होंगे मुख्यमंत्री

दो डिप्टी सीएम और एक स्पीकर का भी किया एलान

मुख्यधारा डेस्क

भाजपा हाईकमान ने मध्यप्रदेश में सभी को चौंकाते हुए नया चेहरा मोहन यादव को मुख्यमंत्री घोषित किया है। वह राज्य के अगले सीएम होंगे। मध्य प्रदेश में सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। लंबे समय से चली आ रही जद्दोजहद आज खत्म हो गई।

विधायक दल की बैठक के बाद ये तय हुआ कि सूबे की कमान मोहन यादव के हाथों में होगी। वह निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे। मोहन यादव उज्जैन जिले के उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं।

यह भी पढें : Health check-up camp : श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 251 मरीजों ने उठाया लाभ

इसके अलावा दो डिप्टी सीएम भी होंगे- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना की दिमनी सीट से विधायक हैं। मोहन यादव ने हाल ही में एमपी में संपन्न हुए चुनाव में उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के चेतन प्रेमनारायण यादव को करीब 13 हजार वोटों से हराया। मोहन यादव को इस चुनाव में 95,699 वोट मिले जबकि चेतन यादव को 82,758 वोट हासिल हुए। इससे पहले उन्होंने 2018 और साल 2013 में भी जीत दर्ज की थी।

सीएम पद के लिए मोहन यादव के नाम का एलान होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा कि कर्मठ साथी मोहन यादव को भाजपा विधायक दल की बैठक में मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई।

यह भी पढें : उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट(Uttarakhand Global Investors Summit) का समापन, साढ़े 3 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन

मुझे विश्‍वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आप मध्यप्रदेश को प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। साथ ही जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान रचेंगे। इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं। मोहन यादव को संघ करीबी माना जाता है। उनका जन्म 25 मार्च 1965 को हुआ था।मोहन यादव साल 1984 मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री और 1986 मे विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। उसके बाद 1988 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं।

1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री और सन 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं।1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खंड कार्यवाह, सायं भाग नगर कार्यवाह और 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह रहे हैं।

यह भी पढें : मुख्यमंत्री धामी (Dhami) ने किया विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड का विमोचन

संघ में सक्रियता की वजह से मोहन यादव 1997 में भाजयुमो प्रदेश समिति में अपनी जगह बनाई। 1998 में उन्हें पश्चिम रेलवेबोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य भी बने। इसके बाद उन्होंने संगठन में रहकर अलग-अलग पदों पर काम किया।

2004-2010 के बीच वह उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) रहें। 2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) भी बने। अब मध्य प्रदेश के अगले सीएम के तौर पर मोहन यादव शपथ लेंगे।

यह भी पढें : प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) ने की ये 5 घोषणाएं

Next Post

देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर व हल्द्वानी में 10 दिसंबर को हुए महिला सम्मेलन (Women's conferences)

देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर व हल्द्वानी में 10 दिसंबर को हुए महिला सम्मेलन (Women’s conferences) देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड के लिए 10 दिसंबर 2023 ऐतिहासिक दिवस हो जाएगा। इस दिन एक साथ देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी में महिला सम्मेलन हुए। प्रत्येक सम्मेलन में […]
IMG 20231211 WA0016

यह भी पढ़े