कैबिनेट मंत्री महाराज ने छोटे राज्यों में विधान परिषद का गठन को बताया धन की बर्बादी - Mukhyadhara

कैबिनेट मंत्री महाराज ने छोटे राज्यों में विधान परिषद का गठन को बताया धन की बर्बादी

admin
IMG 20210826 WA0008

तत्कालीन चुनाव प्रभारी सुरेश पचौरी ने भी सिरे से खारिज किया था इस विषय को

देहरादून/मुख्यधारा

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में विधान परिषद की वकालत करने पर वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि देशभर के छोटे राज्यों में विधान परिषद का कोई उदाहरण नहीं है। इसलिए उत्तराखंड में विधान परिषद बनाए जाने की बात कहना सरासर बेईमानी और जनता के पैसों की बर्बादी के सिवाय और कुछ नहीं है।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के उत्तराखंड में विधान परिषद बनाए जाने के विषय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में विधान परिषद का गठन औचित्यहीन और जनता के पैसे की बर्बादी है।

उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के कांग्रेस नेता को याद दिलाना चाहते हैं कि उन्हीं की पार्टी के एक प्रमुख नेता तत्कालीन चुनाव प्रभारी सुरेश पचौरी के सामने भी जब 2002 में विधान परिषद के गठन का विषय आया था तो उन्होंने स्पष्ट कहा था कि यह व्यवस्था छोटे राज्य में नहीं है, इसलिए उत्तराखंड में विधान परिषद का कोई औचित्य नहीं है। तब उन्होंने इस विषय को चुनाव घोषणा पत्र में भी शामिल करने से इंकार कर दिया था।

महाराज ने कहा कि हिमाचल के साथ-साथ नवगठित छत्तीसगढ़, झारखंड और देश के अन्य किसी भी छोटे राज्य में विधान परिषद नहीं है। आंध्र प्रदेश तक ने अपने यहां विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया हुआ है।

उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में भी विधान परिषद के गठन की बात कहना सरासर बेईमानी और जनता की गाढी कमाई की लूट के अलावा और कुछ नहीं है। इसके बजाय पूरा पैसा विकास कार्यों में लगने चाहिए, ताकि प्रदेश का सर्रवांगीण विकास हो सके।

Next Post

ब्रेकिंग : देहरादून में फिर PM मोदी की विशाल रैली की तैयारियां शुरू। आगामी तीन दिसंबर को आ सकते हैं यहां

देहरादून/मुख्यधारा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में एक विशाल जनसभा होने जा रही है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम […]
1637295383726

यह भी पढ़े