बड़ी खबर: यशपाल आर्य के आने से 2022 में कांग्रेस को सरकार बनाने से नहीं रोक सकता कोई ‘माई का लाल’: कुंजवाल - Mukhyadhara

बड़ी खबर: यशपाल आर्य के आने से 2022 में कांग्रेस को सरकार बनाने से नहीं रोक सकता कोई ‘माई का लाल’: कुंजवाल

admin
PicsArt 10 11 02.05.55

अल्मोड़ा/मुख्यधारा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने उत्तराखंड कांग्रेस एवं प्रदेशवासियों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने अपने पुत्र विधायक संजीव आर्य के साथ पुनः घरवापसी की है। वह इस मौके पर उन्हें और उनके पुत्र को बहुत बधाई एवं शुभाकामनाएं देते हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने ने कहा कि यशपाल आर्य मूल रूप से कांग्रेसी विचारधारा के हैं। वह लोकतंत्र प्रेमी हैं और वह उत्तराखंड के पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं, पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं, मंत्री रहे हैं, आज भी वह भारतीय जनता पार्टी में मंत्री थे, लेकिन भाजपा की नीतियों से परेशान होकर एवं जो आज देश के भीतर एक खतरा मंडरा रहा है, उसको भांपते हुए उन्होंने लोकतंत्र में विश्वास करते हुए कांग्रेस पार्टी में पुनः प्रवेश किया है। इसलिए पूरे प्रदेश के कांग्रेस जन उनके बहुत आभारी हैं।

गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि वरिष्ठ नेता आर्य के आने से अब 2022 में कांग्रेस को सरकार बनाने में कोई माई का लाल रोक नहीं सकता है, कांग्रेस भारी बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।

बताते चलें कि आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भाजपा सरकार में मंत्री रहे यशपाल आर्य एवं उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस जहां उनके आने के बाद स्वयं को मजबूत महसूस कर रही है, वहीं भाजपा इससे पार्टी में कोई फर्क नहीं पड़ने की बात कह रही है।

 

यह भी पढें : उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: यशपाल आर्य ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

यह भी पढें : बड़ी खबर: मंत्री यशपाल आर्य व संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल। भाजपा को झटका

यह भी पढें : बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से चढ़ा सियासी पारा

यह भी पढें : सावधान: त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों की पौबारह। खाद्य नमूने फेल होने पर 20 दुकानदारों पर मुकदमा

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया Uttarakhand में अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ। 14 लाख राशन थैलों का होगा वितरण

एक माह में राज्य में 14 लाख राशन के बैग किये जाएंगे वितरित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क राशन वितरण के लिये शुरू हुए अन्नोत्सव सीएम ने लाभार्थियों से संवाद कर योजना का फीडबैक लिया देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर […]
PicsArt 10 11 02.40.19

यह भी पढ़े