मुख्यमंत्री के जीवन से संबंधी अफवाह घिनौनी हरकत। हरदा ने की दीर्घायु की कामना - Mukhyadhara

मुख्यमंत्री के जीवन से संबंधी अफवाह घिनौनी हरकत। हरदा ने की दीर्घायु की कामना

admin
harish trivendra rawat

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जीवन से संबंधी बेहद आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर किए जाने के बाद प्रदेशभर में ऐसे लोगों की निंदा हो रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम त्रिवेंद्र रावत की दीर्घायु की कामना की है। सत्ता पक्ष सहित विपक्षी भी ऐसे अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। आज ऐसे छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस पर प्रतिक्रिया व्यत्त करते हुए कहा है- ‘आज, एक बहुत अपराधिक समाचार, सोशल मीडिया पर चलाया गया, हमारे राज्य के माननीय मुख्यमंत्री को लेकर के। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिये। मैं, मुख्यमंत्री जी के दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

20200507 084747
भाजपा ने मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर सोशल मीडिया में चलाई जा रही खबरों को घिनौनी मानसिकता वाले लोगों की हरकत बताया। भाजपा ने आरोप लगाया कि कोरोना संकट के दौरान कुछ लोग अराजकता फैलाने के दुष्प्रयासों में जुटे हुए हैं।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर चलाई गई खबरों को दुर्भावनापूर्ण बताया और कहा कि सोशल मीडिया में अभियान चलाकर घटिया राजनीति की जा रही है।
बताते चलें कि बुधवार को किसी व्यत्ति ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निधन की बेहद आपत्तिजनक खबर को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। वायरल होते ही लोग हतप्रभ रह गए और पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस महानिदेशक ने तत्काल मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। बेहद दुस्साहसपूर्ण ढंग से वायरल की गई खबर के लिए दोषी व्यत्तियों की पहचान कर कर ली गई है।

यह भी पढ़ें : दु:खद खबर : टिहरी जनपद में 15 दिन के भीतर दूसरी विवाहिता की संदिग्ध मौत। डेढ़ साल की नन्हीं बच्ची छोड़ गई

यह भी पढ़ें : उत्तराखण्ड के सीनियर जर्नलिस्ट ने बताई ई-पास की कड़वी सच्चाई। गृह विभाग और डीजीपी से व्यवस्था को ठीक करने की मांग

Next Post

प्रवासियों को ट्रेन से अपने खर्च में लाएगी उत्तराखंड सरकार

देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि सरकार दूसरे राज्यों से उत्तराखण्ड लौटने के इच्छुक प्रवासियों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। लगभग 1 लाख 64 हजार लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। अभी तक 7300 […]
uttarakhandi

यह भी पढ़े