Image Image

टौंस नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग धंसने का लोनिवि मंत्री ने लिया संज्ञान

Mukhyadhara
Screenshot 20260728 184613 Gallery
  • टौंस नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग धंसने का लोनिवि मंत्री ने लिया संज्ञान
  • पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित: महाराज

मुख्यधारा

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के कारण देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर प्रेमनगर (नंदा की चौकी) के पास टौंस नदी पर बने नए पुल के एप्रोच मार्ग (पहुंच मार्ग) के आंशिक रूप से धंसने का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को उसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर प्रेमनगर (नंदा की चौकी) के पास टौंस नदी पर बना पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह से सुरक्षित है। रिटर्न वाल के एप्रोच में मिट्टी भरान का जो काम किया गया था उसमें अंदर से पानी निकल कर एप्रोच रोड में आ गया जिस वजह से उस स्थान पर कैबेटी बन गई जिसे तुरंत ही भरने का काम शुरू कर दिया गया है।

लोनिवि मंत्री महाराज ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने लोनिवि सचिव और प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि शीघ्र ही इसे दुरुस्त कर यातायात के लिए खोल दिया जाये।

उन्होंने कहा कि पुल का मुख्य स्ट्रक्चरल डिजाइन पूरी तरह सुरक्षित है, समस्या सिर्फ एप्रोच रोड पर आई है। मौके पर बुलडोजर और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमें गड्ढे को भरने और मार्ग को सुचारू करने के काम में जुटी हुई हैं। शीघ्र ही पुल को यातायात हेतु दोबारा शुरू कर दिया जायेगा।

Next Post

मंत्री गणेश जोशी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कंडोली चिड़ोवाली, आर्य नगर नई बस्ती, केनाल रोड सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून/मुख्यधारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अतिवृष्टि के कारण मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कंडोली चिड़ोवाली, आर्य […]
IMG 20260728 WA0013

यह भी पढ़े