- यमकेश्वर महादेव प्रांगण में 8 मार्च को जनहित से जुड़े मुद्दों पर होगा चिंतन-मंथन
- उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष के सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में होगी जनसभा
यमकेश्वर/मुख्यधारा
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष के सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में यमकेश्वर विधानसभा के सिद्धपीठ यमकेश्वर महादेव प्रांगण में 8 मार्च 2026 को एक भव्य जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के उपरांत पत्रकार बंधुओं के साथ संवाद भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे तथा यमकेश्वर विधानसभा के भविष्य, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चिंतन-मंथन किया जाएगा।


