बड़ी खबर: मंत्री हरक सिंह ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का किया खंडन - Mukhyadhara

बड़ी खबर: मंत्री हरक सिंह ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का किया खंडन

admin
Screenshot 20211202 143351 Samsung Internet

देहरादून/मुख्यधारा

सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के संबंध में मिथक प्रचारित किया जा रहा है, वो अत्यंत घृणित एवं निंदनीय है।

डॉ हरक सिंह रावत ने इस संबंध में मीडिया को अवगत कराया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड आगमन से कांग्रेस पार्टी बौखला गयी है और हताश वश ऐसे भ्रामक दुष्प्रचार कर रही है।

डॉ हरक सिंह रावत द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का खंडन करते हुए, उन सभी लोगों की भर्तसना की है, जो इस कृत्य में शामिल है।

उन्होंने कहा की प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया है और आगे भी किया जाता रहेगा। वे उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का प्रयास करते हैं।

डॉ हरक सिंह रावत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर अत्यंत उत्साहित हैं और स्वागत सम्बन्धी कार्यों की तैयारियों में व्यस्त हैैं।

Next Post

नगर निगम महापौर अनिता ममगाई का 3 वर्ष का स्वर्णिम कार्यकाल पूर्ण

वादों और इरादों में पूरी तरह से खरी उतरी मेयर अगले 2 वर्ष में मल्टी स्टोरेज पार्किंग एवं संजय झील के निर्माण का सपना भी करेंगे साकार-महापौर   ऋषिकेश/मुख्यधारा वृहस्पतिवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने अपना तीन वर्ष […]
PicsArt 12 02 02.51.21

यह भी पढ़े