पुरोला: दुर्गेश लाल के शामिल होने से भाजपाईयों के मुरझाए चेहरों पर लौटी रौनक - Mukhyadhara

पुरोला: दुर्गेश लाल के शामिल होने से भाजपाईयों के मुरझाए चेहरों पर लौटी रौनक

admin
FB IMG 1642842702715

नीरज उत्तराखण्डी/पुरोला

दुर्गेश लाल के भाजपा में शामिल होने की खबर क्षेत्र के भाजपाईयों के एक सप्ताह मुरझाए चेहरों पर रोनक लौट आई है। वहीं इस खबर से मोरी क्षेत्र के लिवाडी, फिताडी, जखोल रेक्चा, अडोर, बडासु, फतेपर्वत पट्टी के गांव-गांव में ग्रामीणों में ढोल नगाड़ों संग सोमेश्वर महादेव मंदिर में जश्न मनाना
शुरू हो गया है तथा मोरी क्षेत्र के गांव में एक बार फिर 2017 मोरी एकता की झलक दिखने लग गई है।

दुर्गेश लाल के भाजपा में शामिल होने व टिकट को लेकर मोरी लिवाडी गांव के सत्यवान सिंह रावत बताते हैं कि 2017 में मोरी एकता के चलते दुर्गेश लाल को जनता का भारी जनसमर्थन से 13 हजार पांच सौ आठ वोट मिले थे, किंतु अब पहली बार मोरी सुदूरवर्ती क्षेत्र के शिक्षित युवा को भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी का टिकट मिलना पुरोला व खासकर मोरी क्षेत्र का सौभाग्य है। टिकट मिलने पर एक बार फिर क्षेत्र की जनता दुर्गेश को अपना आर्शीवाद देकर विजय बनाएगी।

बताते चलें कि भाजपा ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता दुर्गेश लाल को अपने पाले में कर दिया। सांसद नरेश बंसल की उपस्थिति में गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में दुर्गेश ने साथियों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

उल्लेखनीय है कि दुर्गेश लाल वर्ष 2017 के विस चुनाव में पुरोला विधानसभा से भाजपा से बागी होकर रवाईं जन एकता मंच के सहयोग से निर्दलीय चुनाव लड़ चुकेे हैं।

नवम्बर माह में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, लेकिन 2 माह में ही उनका कांग्रेस से मोह भंग हो गया।

दूसरी ओर राजकुमार के मालचंद की अपेक्षा कमजोर प्रत्याशी होने से भाजपाईयों की मायूसी अब दुर्गेश लाल को भाजपा व मालचंद को कांग्रेस का टिकट मिलने से पुरोला सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प बन गया है।

Next Post

कांग्रेस से पूछने लगी जनता:  जब आगाज़ ऐसा है तो कैसा होगा अंजाम!

कांग्रेस से पूछने लगी जनता:  जब आगाज़ ऐसा है तो कैसा होगा अंजाम मुख्यधारा/देहरादून उत्तराखंड में कांग्रेस इस बार सरकार बनाने का दावा कर रही है, किंतु सभी दलों द्वारा अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बावजूद कांग्रेस […]
images 73

यह भी पढ़े