प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार करेंगे "400 पार" और रचेंगे इतिहास: रेखा आर्या - Mukhyadhara

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार करेंगे “400 पार” और रचेंगे इतिहास: रेखा आर्या

admin
r

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार करेंगे “400 पार” और रचेंगे इतिहास: रेखा आर्या

देश और प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए पुनः तीसरी बार चुनें मोदी सरकार: रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा)/मुख्यधारा

आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक ने उत्तराखंड में पहले चरण में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मजखाली मंडल के गडस्यारी और नौगांव शक्ति केंद्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। जहां स्थानीय जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस दौरान स्थानीय जनता की विभिन्न समस्याओं को सुना जहां जनता के द्वारा उन्हें क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराया गया।जिसपर मंत्री रेखा आर्या ने सभी की समस्याओं को जल्द दूर करने की बात कही।

वहीं अपने चुनाव के मद्देनजर अपने क्षेत्र के दौरे कर रही कैबिनेट मंत्री ने आगामी 19 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव में फिर से तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिताने की बात कही।

यह भी पढ़ें : जिला निर्वाचन अधिकारी ने बद्रीनाथ विधानसभा के सीमांत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

कहा कि पिछले दस वर्षों में देश मे विकास के जो कार्य हुए हैं वैसे कार्य पिछले 70 सालों के दौरान भी नही किये गए।कहा कि आज मोदी के कुशल नेतृत्व में विदेशों में भारत देश की ख्याति बढ़ी है। आज भारत विकसित राष्ट्र बनने की और अग्रसर है। कैबिनेट मंत्री ने सभी से आग्रह किया कि देश और प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए पुनः तीसरी बार मोदी की सरकार को चुनें और राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर पुनः कमल का बटन दबाकर “अबकी बार 400 पार” के नारे को साकार करें। कहा कि उनका पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी को अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है ऐसे में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार “400 पार” भी करेंगे और इतिहास भी रचेंगे।

यह भी पढ़ें : एक बार फिर उत्तराखण्ड को मायूस कर गए मोदी: गरिमा दसौनी

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह परिहार ,जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत ,कुमाऊं मंडल संयोजक व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विमला रावत ,महिला मोर्चा अध्यक्ष जानकी धौंडियाल ,पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन कनवाल , जिला कार्यकारणी सदस्य तारा सिंह परिहार, गड़स्यारी शक्ति केंद्र संयोजक प्रताप सिंह ,बूथ अध्यक्ष  राम सिंह ,बूथ अध्यक्ष देवराव ,बूथ अध्यक्ष बची सिंह ,ग्राम प्रधान व वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्म सिंह , देवसिंह ,डूंगर सिंह असवाल , चंदन सिंह असवाल , दिवाकर नेगी सहित पार्टी कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

Next Post

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पीएम की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनता का आभार जताया

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पीएम की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनता का आभार जताया ऋषिकेश/मुख्यधारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जनता का आभार प्रकट किया। […]
p 1 6

यह भी पढ़े