Purola : भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला - Mukhyadhara

Purola : भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

admin
Screenshot 20230128 091418 Video Player

Purola : भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

  • भर्ती घोटाले में उछला भाजपा नेता का नाम सार्वजनिक कर कार्यवाही करने की मांग
  • सरकार का पुतला दहन कर राज्यपाल को प्रेषित किया ज्ञापन

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला

प्रदेश में हो रहे एक से बढ़ कर एक भर्ती घोटाले, भ्रष्टाचार व मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

शुक्रवार को पुरोला नगर क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य बाजार चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान के नेतृत्व में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश सरकार में हो रहे भर्ती घोटाले, भ्रस्टाचार, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जूलुश प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन कर मुख्य बाजार में सरकार का पुतला दहन किया।

Video

वहीं पुतला दहन के उपरांत जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में भाजपा सरकार प्रदेश में नाकाम दिख रही है सरकार की नाकामी के कारण प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा व छल करने तथा भर्तियों में घोटाले, उद्यान विभाग में फर्जी नर्सरी में सरकारी धन का दुरुपयोग, अनियंत्रित मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी चरम पर है।

ज्ञापन में कहा गया है कि समस्त भर्तियों में हुए घोटालों की सीबीआई से निष्पक्ष जांच करने व भर्ती घोटालों में संलिप्त नेताओं के नाम उजागर करने की मांग करते हुए भ्रष्टाचार बढ़ती महंगाई पर सरकार के नियंत्रण की मांग की गई, वहीं धरना प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश में चारों ओर घोटाले व भ्रष्टाचार व्याप्त हैं।

प्रदेश के बेरोजगार, रोजगार के लिए सड़कों पर हैं, वहीं आम जनमानस महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की विफलता को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी सहित नगर अध्यक्ष जयेंद्र सिंह रावत, रोजी सिंह सौंदाण, पूर्व अध्यक्ष किशन सिंह, लोकेंद्र सिंह रावत, प्रहलाद, दिनेश खत्री, दिनेश चौहान, नारायणी चौहान, नौनिहाल सिंह, बिहारी लाल शाह, अंकित पंवार, ओम प्रकाश रावत आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20230127 WA0008

Next Post

दु:खद हादसा (Plane crashed) : मुरैना में दो फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज आपस में टकराए, भरतपुर में भी चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत बचाव जारी

दु:खद हादसा(Plane crashed) : मुरैना में दो फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज आपस में टकराए, भरतपुर में भी चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत बचाव जारी मुख्यधारा डेस्क  भारत और सेना के लिए आज बहुत ही खराब दिन रहा। देश के दो […]
IMG 20230128 WA0018

यह भी पढ़े