मसूरी विधायक गणेश जोशी बोले : पीएम मोदी का उत्तराखण्ड से है खास लगाव - Mukhyadhara

मसूरी विधायक गणेश जोशी बोले : पीएम मोदी का उत्तराखण्ड से है खास लगाव

admin
ganesh 2

देहरादून/मुख्यधारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने 18 हजार करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में दिलाराम चौक से परेड ग्राउंड तक रैली का आयोजन किया गया।

ganesh joshi

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से बेहद लगाव है और उत्तराखंड के लिए कई योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई हैं। जिनमें से आज कई योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किए जाएंगे। साथ ही जनता में भी प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे का उत्साह साफ तौर पर नजर आ रहा है और बड़ी संख्या में जनता रैली के लिए पहुंच रही है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, मोहन पेटवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप रावत, टीडी भूटिया, अमित मोहन, सिकंदर, पार्षद सत्येंद्र नाथ, अनुज रोहिला, संजय नौटियाल, कमल थापा सहित हज़ारों की संख्या में मसूरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग : पूर्व कैबिनेट मंत्री व उनके पुत्र पर हमला

 

यह भी पढ़े: बिग ब्रेकिंग : पीएम मोदी गढ़वाली में बोले, ‘मी आप लोगों थै सेवा लगौणू छौं, आप स्वीकार करा’ उत्तराखंड को दी 18 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात

 

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: लापरवाही बरतने पर देहरादून के उपनिरीक्षक सनोज कुमार निलम्बित

 

यह भी पढ़े: परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर CM ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा। PM मोदी करेंगे हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

 

यह भी पढ़े: दु:खद खबर: यहां खाई में गिरी कार, एक की मौत, 3 घायल

 

यह भी पढ़े : आप भी देखें 2022 में सार्वजनिक अवकाशों की सूची। छठ शामिल, इगास को नहीं मिली जगह

Next Post

हजारों करोड़ की योजनाएं इस दशक को 'उत्तराखण्ड का दशक' बनाने में बनेंगी सहयोगी : PM मोदी

प्रधानमंत्री ने किया परेड ग्राउण्ड देहरादून लगभग 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण डबल इंजन की सरकार का उत्तराखण्ड में दिखायी दे रहा है प्रभावी असर देश में संचालित की जा रही है 100 लाख करोड़ अवस्थापना […]
IMG 20211204 WA0045

यह भी पढ़े